जब आमिर खान ने कर डाली ऐसी हरकत, महिला के सिर से बहने लगा खून, सलमान खान ने जैसे-तैसे संभाली बात

Aamir Khan Shocked Salman Khan: अक्सर देखने के लिए मिला है कि सलमान खान और आमिर खान के बीच एक जबरदस्त बॉन्ड है। दोनों को फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में साथ में देखा गया था। यहां तक की कई मौकों पर साथ में वह देखे गए। हालांकि दोनों साथ में स्टेज शो भी कर चुके हैं। लेकिन सलमान खान ने स्टेज शो के दौरान का ही एक किस्सा साझा किया। बताया कि आमिर खान की एक गलती का खामियाजा एक महिला को भुगतना पड़ा और वह बुरी तरह घायल हो गई।
सलमान खान ने बताया था कि स्टेज शो के दौरान हम दर्शकों को सॉफ्ट टॉयज फेंक रहे थे और एक दिन आमिर ने गलती से सॉफ्ट टॉयज के जगह पर डांडिया को फेंक दिया। ये डांडिया जाकर एक महिला के सिर पर लग गया और वह खून से लथपथ हो गई थी। इस घटना के बाद हर कोई दंग रह गया। सलमान खान ने एक और किस्सा बताया और कहा कि आमिर खान ने एक स्टेज शो पर सभी के सामने कह दिया कि वह एक बेहतरीन सिंगर है। इसके बाद उन्हें ऑडियंस के सामने लाइव गाने के लिए कह दिया गया था।
सलमान खान ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि मैंने सोचा कि आज तो फंस गया। लेकिन फिर मैं शो के सिंगर के पास पहुंचा और उनसे पूछा कि क्या आपको फिल्म साजन के गाने 'जिएं तो जिएं कैसे' के लिरिक्स याद है। सिंगर नेहा कहा तो सलमान ने उसको कहा कि स्टेज पर जाकर गाना शुरू कर दे और फिर वह उसपर लिप सिंक कर लेंगे। ऐसा ही हुआ और सलमान ने हर किसी का दिल जीत लिया। आमिरको इस बात की खबर तक नहीं लगी। इसीलिए उन्होंने सलमान की खूब तारीफ की और ऑडियंस से कहा कि उन्हें भरोसा नहीं हो रहा कि सलमान इतना अच्छा गा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications