कभी ऑटो और सड़कों पर फ़िल्म के पोस्टर चिपकाता था ये बच्चा, आज बना बॉलीवुड का बादशाह

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर एक दौर में ऐसे सितारे जरूर आए जिन्होंने अपने हुनर के चलते इंडस्ट्री में नाम कमाया। लेकिन आज हम आपको 90 के दशक के एक टॉप के स्टार से मिलवाने जा रहे हैं। जो कि आज भी बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। तस्वीर में नजर आ रहा है हीरो अपनी एक्टिंग से हर किसी को दीवाना बना देता है। बताया तो यह भी जाता है कि वह हर एक फिल्म को बहुत ही ध्यान से चुनते हैं। क्योंकि उन्हें अपनी हर एक फिल्म में परफेक्शन चाहिए होता है। इसी वजह से उन्हें मिस्टर परफेक्शिनिस्ट भी कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं अपने मम्मी-पापा के साथ में नजर आ रहा है यह बच्चा कौन है।
आमिर खान ने अपने दम पर हासिल की पॉपुलैरिटी
अगर आप अभी तक नहीं पहचान पाए हैं कि इस तस्वीर में माता-पिता और अपने भाई के साथ में नजर आ रहा है यह प्यारा सा बच्चा कौन है तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि आमिर खान है। जोकि अपने माता पिता और भाई फैजल के साथ में नजर आ रहे हैं। आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन अपने जमाने में एक मशहूर डायरेक्टर हुआ करते थे। हालांकि आमिर खान को एक्टिंग तो विरासत में मिल गई थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने हुनर के बलबूते पर कामयाबी हासिल की।
इंडस्ट्री को दी बेहद हिट फ़िल्में
दरअसल आपको बता दें कि 'लगान' और 'कयामत तक' के साथ-साथ 'हम हैं राही प्यार के' जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया। साथ ही साथ यह फिल्म इंडस्ट्री की काफी हिट फिल्में साबित हुई। आमिर खान ने अपने करियर में काफी कम फिल्मों में काम किया है लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने हमेशा क्वालिटी पर ध्यान दिया है। हमेशा से ही उनकी फिल्में शानदार रही है और दर्शकों द्वारा भी उन्हें खूब प्यार मिला है।
आमिर खान हैं टॉप सितारों की लिस्ट में शुमार
आमिर खान का नाम बॉलीवुड के टॉप सितारों में लिया जाता है और आपको बता दें कि उनके करियर के शुरुआती दिन काफी ज्यादा संघर्ष भरे थे। एक्टर ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्मी दुनिया में कदम रखा और इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए काफी मशक्कत की। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि करोड़ों अरबों की संपत्ति वाला यह एक्टर एक वक्त पर फिल्म के प्रमोशन के लिए सड़कों और औरतों पर पोस्टर चिपकाने का काम किया करता था।
बतौर प्रड्यूसर भी हासिल की कामयाबी
तीनों खान्स में शुमार आमिर खान इंडस्ट्री के बेहतरीन और जाने-माने निर्देशकों के साथ में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने कभी भी अपनी एक्टिंग को लेकर कोई समझौता नहीं किया। एक्टर ने बतौर प्रड्यूसर भी कामयाबी हासिल की। उनकी फिल्म 'तारे जमीन पर' और 'धोबीघाट' ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। यहां तक कि पिछले साल आई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को भी लोगों ने काफी पसंद किया। अगर हम आमिर खान की निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता से उनको दो बच्चे हुए। रीना दत्ता से तलाक के बाद में उन्होंने किरण से शादी रचाई और उनसे उनका एक बेटा आजाद खान हुआ।


Click it and Unblock the Notifications