आमिर खान की 3 इडियट से रातों-रात छाया था ये एक्टर, 14 साल में बदला लुक, पहचानना हुआ मुश्किल

कई बार फिल्मी इंडस्ट्री में देखने के लिए मिलता है कि सिर्फ एक रोल के चलते कई सितारे रातों-रात स्टार बन जाते हैं और फिर अचानक से इंडस्ट्री से गायब हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल इस एक्टर ने 3 ईडियट फिल्म में मिली मीटर का किरदार निभाया था। 14 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म में राहुल कुमार को बहुत कम स्पेस मिला और इसके बावजूद भी वह छा गए थे।
दरअसल आपको बता दें कि मिली मीटर का किरदार राहुल कुमार ने निभाया था और अब 14 सालों में उनका पूरा लुक बदल चुका है। वह पहले से और भी ज्यादा हैंडसम और स्मार्ट दिखने लगे हैं। आमिर खान के सामने बच्चे से दिखने वाले राहुल की अब हाइट भी उनसे आगे निकल गई है। इसके बाद अब लोग कह रहे हैं कि मिलीमीटर अब सेंटीमीटर बन चुका है।
साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 3 इडियट में काम करने के बाद राहुल कुमार फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गए थे। हालांकि इस फिल्म से पहले उन्होंने डी ब्लू अंब्रेला में साल 2005 में काम किया था। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी और उन्हें सबसे ज्यादा पापुलैरिटी 3 इडियट फिल्म से ही मिली।राहुल कुमार सिर्फ 3 साल की उम्र से फिल्मों में काम करने लगे थे। लेकिन फिल्म के ब्लॉकबस्टर साबित होने के बावजूद 6 साल तक उन्हें कहीं काम नहीं मिला।
इसके बाद साल 2015 में राहुल को शॉर्ट फिल्म में काम मिला था। उन्होंने एपिक टीवी के एक शो में एपिसोडिक रोल निभाए। इसके बाद उन्होंने कई सारे और सीरियल्स में भी काम किया। यहां तक कि उन्हें कई विज्ञापनों में भी देखा गया। बाद में राहुल को साल 2020 में ए वेब सीरीज बंदिश बैंडिट में सपोर्टिंग किरदार निभाते हुए देखा गया था। इतना ही नहीं साल 2021 में रिलीज हुई अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म संदीप और पिंकी फरार में भी उन्हें देखा गया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज के वक्त में राहुल कुमार सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव नजर आते हैं। इतना ही नहीं वह अक्सर अपने फैंस के साथ में अपनी तस्वीर और वीडियो को शेयर करते हुए भी देखे जाते हैं। 14 साल के बाद उनका पूरा का पूरा लुक बदल चुका है और उनके पास में अभी के वक्त में काफी सारे प्रोजेक्ट्स भी मौजूद हैं।


Click it and Unblock the Notifications















