3 इडियट्स के 14 साल बाद असली सोनम वांगचुक ने उठाए थे सवाल, बोले- मैं वैसा नहीं जैसा फ़िल्म में दिखाया गया

आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म के हर एक किरदार को काफी पसंद किया गया। जिसमें आमिर खान, आर माधवन, शर्मन जोशी और करीना कपूर ने लीड किरदार निभाया था। आमिर खान की इस फिल्म ने भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अच्छी खासी कमाई की थी।
हालांकि बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि इस फिल्म को रैंचो के किरदार पर आधारित बनाया गया था। जो कि रियल लाइफ इंजीनियर, इनवेटर और शिक्षा में बदलावों के लिए काम कर रहे सोनम वांगचुक पर आधारित थी। लेकिन क्या आपको पता है कि जिस किरदार को देश और दुनिया में काफी ज्यादा पसंद किया गया था उसे असल में सोनम वांगचुक को पसंद किया गया?
हाल ही में सोनम वांगचुक ने द लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि वह फिल्म के किरदार से रिलेट नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि मैं फिल्म देखी और मुझे फिल्म बहुत अच्छी भी लगी क्योंकि इसमें काफी अच्छा संदेश दिया गया था। लेकिन मैं असल जिंदगी में बिल्कुल भी फिल्म के किरदार जैसा नहीं हूं। उन्होंने हिचकिचाते हुए कहा कि मैं तो क्या कहूं किसी और ने मुझे कहा कि आप बोलो की फिल्में जो किरदार दिखाया जा रहा है असल में मैं उससे काफी खूबसूरत हूं।


Click it and Unblock the Notifications











