..................... Aamir khan son in law nupur shikhare is famous celebrity fitness trainer sushmita sen relation with nupur shikhare - Hindi Filmibeat

आमिर खान का दामाद कभी सुष्मिता सेन के साथ करता था ये काम... ऐसे-ऐसे पैसा कमाते हैं नूपुर शिखरे

Aamir khan, nupur shikhare, ira khan

आमिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज कलाकार हैं और आपको बता दें कि बीते दिन यानी की 3 जनवरी 2024 में उनकी बेटी आयरा खान ने निकाह किया है। बता दे कि आमिर खान और रीना दत्त की बेटी आयरा ने अपनी ही लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे के साथ में शादी रचाई। इसके बाद में वह काफी ज्यादा सुर्खियों में भी नजर आ रही है।

आयरा ने इवेंट में किया नूपुर को प्रपोज

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमिर खान की बेटी आयरा खान के पति नूपुर शिखारे कौन है? दरअसल आपको बता दें कि दोनों ने साल 2023 के सितंबर महीने में एक दूसरे के साथ सगाई की थी। बता दे की एक स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान आयरा ने नूपुर को प्रपोज किया और बाद में सोशल मीडिया पर उन्होंने हां भी कह दिया था।

आयरा के भी रह चुके हैं फिटनेस ट्रेनर

नूपुर शिखारे की बात की जाए तो आपको बता दें कि उनका जन्म 17 अक्टूबर 1985 में पुणे में हुआ। एस डी से उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद में आर ए से उन्होंने बैचलर्स की पढ़ाई पूरी की और वह एक हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी मां प्रीतम शिखारे एक डांस की टीचर है और नूपुर एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर भी है। वह कुछ वक्त से अपनी ही मंगेतर आयरा को ट्रेनिंग दे रहे थे।

नूपुर ने कई सिलेब्रिटीज को भी दी है फिटनेस ट्रेनिंग

एक फिटनेस ट्रेनर के तौर पर उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार आमिर खान को भी ट्रेनिंग दी है। इसी के अलावा नूपुर ने सुष्मिता सेन को भी फिट रखने में उनकी खूब मदद की। हालांकि नूपुर सिर्फ एक फिटनेस ट्रेनर ही नहीं है बल्कि वह डांस करना भी काफी पसंद करते हैं। दरअसल उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के गाने वॉर से जय जय शिव शंकर पर जमकर डांस किया और इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।

Read more about: aamir khan nupur shikhare
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X