इस एक्टर ने प्यार में सारी हदें कर दी पार, गर्लफ्रेंड ने किया रिजेक्ट तो मुंडवाया सिर, पत्नी के लिए खून से लिख

Aamir Khan Shocking Revelation: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने लवर बॉय का किरदार निभा कर एक अच्छी खासी पापुलैरिटी हासिल की। इस लिस्ट में आमिर खान का भी नाम शामिल है और उन्होंने मन से लेकर फना और गजनी जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से खूब लोकप्रियता हासिल की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल जिंदगी में भी आमिर खान ऐसा ही कुछ कर चुके हैं।
आमिर खान ने इस बात का खुलासा खुद किया था।एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने खुलासा किया था कि वह बहुत ज्यादा इंटेंस लवर है। एक बार उन्हें किसी लड़की ने रिजेक्ट कर दिया तो उन्होंने अपना सिर मुंडवा दिया। इस बात का खुलासा एक्टर ने किया था कि लोगों को उसे वक्त ऐसा लग रहा था कि उन्होंने फिल्म में रोल के लिए अपना सिर मुंडवाया है।
सिमी ग्रेवाल के साथ इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने जब अपने हेयरकट का किस्सा सुनाया तो उनके डायरेक्टर केतन मेहता भी उनके साथ थे। उनकी बातें सुनकर वह हैरान हो गए थे। एक्टर ने कहा कि "बहुत लोगों को ऐसा लगा कि मैं फिल्म के लिए सिर मुंडवाया है। लेकिन मैंने एक लड़की से धोखा खाने के बाद में ऐसा काम किया था।"
इसी के अलावा आमिर खान ने अपनी इस हरकत को बहुत ही इमैच्योर और बचकाना कहा। एक्टर कहते हैं कि "यह दौर और उम्र ऐसी ही होती है जब इन सब चीजों की समझ नहीं होती। इसी के कारण मैंने भी ऐसा कदम उठा लिया था।" आमिर खान ने बतौर लीड एक्टर कयामत से कयामत तक फिल्म में काम किया था। उनके साथ जूही चावला थी।
आमिर खान ने इसी इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया था कि वह एक इंटेंस लवर है। रीना दत्ता से मिलने से पहले वह चार बार प्यार में पड़े। रीना दत्ता के लिए उन्होंने अपने खून से लेटर लिखा था और इससे वह काफी परेशान हो गई थी। एक्टर ने दो बार शादियां की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। अब वह सिंगल है।


Click it and Unblock the Notifications











