जब आमिर खान ने बाथरूम सीक्रेट्स पर किया था खुलासा, बोले- मैं पत्नी के साथ घंटों तक करता हूं ये काम

आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहे हैं। एक वक्त था जब आमिर खान और किरण राव की जोड़ी को बॉलीवुड की परफेक्ट जोड़ी माना जाता था। हालांकि दोनों का तलाक हो चुका है और इसके बावजूद भी दोनों बहुत अच्छी दोस्ती निभाते हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आमिर खान की बेटी आइरा खान की शादी में भी किरण और आमिर खान ने साथ में खूब डांस किया था। आमिर खान ने एक बार करण जौहर के शो कॉफी विद करण के दौरान अपनी पत्नी को लेकर कई चौका देने वाले खुलासे किए थे। करण जौहर ने इस दौरान आमिर खान से पूछा कि आपने कभी झूठ बोला है या फिर पत्नी से झूठ बोला है।
हालांकि बाद में करण जौहर ने आमिर खान से कुछ पर्सनल सवाल किए। जिसमें उन्होंने नहाने को लेकर भी पूछा था। इस बात पर आमिर खान ने भी कोई झिझक नहीं की और कहा कि मैं अपनी पत्नी किरण के साथ में बहुत शावर लेता हूं। घंटों तक मैं नहाता रहता हूं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ था जब आमिर खान ने इतना सटीक जवाब दिया था।
अगर आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि अभी के वक्त में वह किसी भी फिल्म में नजर नहीं आने वाले हैं। इस वक्त वह पूरा ध्यान अपने परिवार पर दे रहे हैं। हाल ही में वह बेटी आइरा खान की शादी को लेकर काफी चर्चा में आ गए थे। बेटी की शादी में आमिर खान ने भी काफी एंजॉय किया था।


Click it and Unblock the Notifications


