नंबर 1 बनने के लिए ....ये खान ऐसे करते हैं प्लानिंग.....हैरान हो जायेंगे आप
दंगल के बाद आमिर खान अब ठग ऑफ हिंदुस्तान की तैयारी में जुट गए हैं। उनकी यह फिल्म 2018 दिवाली पर रिलीज होगी। आखिर क्यों, पढ़े इस लेख में।
दंगल की धाकड़ कमाई की गिनती अभी थमी भी नहीं कि इस बीच ठग ऑफ हिंदुस्तान ने आमिर खान को साल भर खबरों में रहने का मौका दे दिया है। मौका भी ऐसा जो आमिर के फैंस के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है। यह फिल्म के 2018 की दिवाली पर रिलीज होगी। एक तरफ जहां हिंदी सिनेमा के एक्टरों के लंबी फेहरिस्त साल में कम से कम दो बार बड़े पर्दे पर खुद को देखने की ख्वाहिश रखते हैं।वहीं आमिर सभी एक्टरों से जुदा साल के अंत या फिर बीच में केवल एक फिल्म के जरिये दर्शकों के बीच आने की कोशिश करते हैं।
कोशिश भी कोई ऐसी वैसी नहीं बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ। ऐसे ही उन्हें बॉलीवुड का परफेक्शनिस्ट खान नहीं कहा जाता है।कहानी और किरदार के मामले में आमिर खान बॉलीवुड के सभी बिग स्टार को पीछे छोड़ जाते हैं। उनकी फिल्मों के गणित से इस बात का अंदाज आसानी से लगाया जा सकता है।आमिर खान के लिए किसी भी फिल्म से जुड़ना बाएं हाथ का खेल नहीं है। उनके जैसे फैसले लेने का दम इंडस्ट्री के किसी भी सुपरस्टार में नहीं है।
इसका सबसे बड़ा उदाहरण दंगल है। महावीर फोगाट की इस बायोपिक में आमिर खान ने खुद को महावीर फोगाट बनाने के लिए जो मेहनत की है, उसका किस्सा जग जाहिर है। सिर्फ फिल्म में दिखाए गए चंद मिनट के सीन के लिए आमिर ने खुद को फैट से फिट बनाया। इस पूरे प्रोसेस से गुजरना दर्दनाक है। हर स्टार के बस का यह काम नहीं है।एक फिल्म आमिर के लिए केवल 2 या 3 घंटे की कहानी नहीं होती है। एक पूरा जीवन होता है।जो वह अपनी हर फिल्म के साथ एक जिंदगी बिताते हैं। हर फिल्म उनके लिए नया जन्म होता है।
आखिर ऐसे कौन से फैसले होते हैं, जो आमिर खान को एक फिल्म के पीछे अपनी जिंदगी के एक साल देने पड़ते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं आमिर खान कैसे खुद के लिए परफेक्ट फैसला लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











