..................... Aamir Khan once revealed his hidden talent and called himself a sex therapist - Hindi Filmibeat

आमिर खान ने खुद को बताया सेक्स थेरेपिस्ट, बोले- अगर लड़की मेरे करीब आए तो मैं...

Aamir Khan Sex Therapist

Aamir Khan Sex Therapist: आमिर खान को बॉलीवुड का दिग्गज अभिनेता माना जाता है और आपको बता दें कि वह अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग के साथ-साथ जबरदस्त फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। उन्हें बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है। लेकिन क्या आपको आमिर खान का छुपा हुआ टैलेंट पता है। इस पर उन्होंने खुद ही एक बार खुलासा किया था।

दरअसल फिल्म दंगल के प्रमोशन के वक्त आमिर खान, फातिमा सना शेख और सानिया मल्होत्रा के साथ में कॉफी विद करण में पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने खुद को सेक्स थेरेपिस्ट कहा था। बच्चों के रैपिड फायर राउंड में करण जौहर ने आमिर खान से सवाल किया था कि अगर एक्टर्स की सीक्रेट लाइफ होती तो कौन सेक्स थेरेपिस्ट होता।

इस पर आमिर खान ने तुरंत जवाब देते हुए अपना नाम ले दिया। लेकिन बाद में उन्होंने इसको जस्टिफाई भी किया और कहा कि आखिर उन्होंने खुद को ऐसा क्यों कहा। उन्होंने बताया कि यह उनका हिडेन टैलेंट है और इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अरे आप लोगों को मेरा हिडेन टैलेंट पता नहीं है।

बाद में करण जौहर ने आमिर खान से सवाल किया कि अगर कोई लड़की आपके करीब आना चाहे तो आप क्या करेंगे। इस पर आमिर खान ने जवाब दिया कि मैं उससे कहूंगा कि वह मेरे करीब आए और बाकी सब मैं कर लूंगा। आमिर खान के इस जवाब के बाद में करण जौहर भी काफी ज्यादा हैरान रह गए थे।

अगर हम आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें की आखिरी बार उनको लाल सिंह चड्ढा फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में उन्हें करीना कपूर के साथ लीड किरदार में देखा गया था। हालांकि यह फिल्म 2022 में रिलीज की गई थी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरीके से फ्लॉप साबित हुई। अब जल्दी ही उन्हें सितारे जमीन पर फिल्म में देखा जाएगा।

Read more about: aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X