आमिर खान और किरण राव का 15 सालों का सफर खत्म, 1 फोन कॉल से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की निजी जिंदगी में उथल पुथल की खबरों ने फैंस को खासा परेशान किया। शनिवार को एक्टर ने पत्नी किरण राव से तलाक लेने की घोषणा की। किरण राव और आमिर खान दोनों ने ही ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर बताया कि वे 15 साल बाद आपसी सहमति के बाद अलग हो रहे हैं लेकिन वह बेटे आजाद की मिलकर परवरिश करते रहेंगे।

आमिर खान और किरण राव की शादी को बेशक 15 साल हुए हो लेकिन दोनों ने शादी से पहले 1-2 साल डेट भी किया और फिर शादी रचाई। आमिर खान ने दूसरी शादी किरण राव से की और दोनों का एक बेटा आजाद है। वहीं आमिर खान की इससे पहले रीना दत्ता से शादी हुई थी और दोनों की एक बेटा आयरा खान हैं।

aamir khan

आमिर खान ने एक बार खुद अपनी लवस्टोरी के बारे में बताया था। किरण राव के साथ पहली मुलाकात लगान फिल्म के सेट पर हुई थी। इस फिल्म के लीड एक्टर आमिर खान थे तो असिस्टेंट डायरेक्टर किरण राव थीं। दोनों ने इस फिल्म में साथ काम किया और भविष्य में साथ रहने का फैसला किया।

आमिर खान बताते हैं कि किरण राव का एक दिन फोन आया और करीब 30 मिनट दोनों की बात हुई। इस फोन कॉल ने मुझे न जाने इतना क्यों खुश कर दिया था। मैं अपने अंदर आई खुशी को महसूस कर रहा था। फिर हम दोनों का अफेयर शुरू हुआ और दोनों ने 1-2 साल डेट किया।

इन 2 सालों में मुझे महसूस हुआ कि मैं किरण के बिना अपनी जिंदगी नहीं जी सकता हूं। इसी फीलिंग के साथ किरण और मैंने शादी कर ली। दोनों ने 28 दिसंबर, 2005 को शादी की थी।

 शुरुआत में किरण और आमिर बात भी नहीं करते थे

शुरुआत में किरण और आमिर बात भी नहीं करते थे

आमिर खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लगान फिल्म में किरण मेरी असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। शुरुआत में तो किरण मेरी दोस्त भी नहीं थी और हम आपस में कुछ बात भी नहीं करते थे।

 1 फोन कॉल से शुरू हुई थी आमिर और किरण राव की लवस्टोरी

1 फोन कॉल से शुरू हुई थी आमिर और किरण राव की लवस्टोरी

आमिर ने बताया कि अचानक एक दिन किरण का मेरे पास फोन आया और हम दोनों ने आधा घंटे तक बातचीत की। फिर वो बातचीत ही हम दोनों को करीब ले आई। मैंने किरण को डेट करना शुरू किया।

आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता

आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता

आमिर खान की पहली शादी उनकी पड़ोसन रीना दत्ता से हुई थी। दोनों ने सीक्रेट शादी की थी। फिल्म कयामत से कयामत के दौरान दोनों ने कोर्ट में शादी रजिस्टर करवा ली थी और बिना ज्यादा तामझाम के शादी की थी।

आमिर खान और किरण राव का बेटा

आमिर खान और किरण राव का बेटा

दोनों के एक बेटा आजाद राव खान है जिसका जन्म सरोगेसी से हुआ है। तलाक के बाद दोनों ने अजाद की परवरिश का फैसला साथ मिलकर करने का कहा।

आमिर खान और किरण राव साथ मिलकर करते हैं काम

आमिर खान और किरण राव साथ मिलकर करते हैं काम

किरण राव प्रोड्यूसर, स्क्रिप्टराइटर, डायरेक्टर हैं जिन्होंने आमिर खान की फिल्म धोबीघाट, लाला सिंहचड्ढा, सीक्रेट सुपरस्टार समेत फिल्मों में सहयोग किया है।

अब आमिर खान और किरण राव अलग हो गए लेकिन काम करेंगे साथ

अब आमिर खान और किरण राव अलग हो गए लेकिन काम करेंगे साथ

आमिर और किरण ने बताया कि वह अलग होने के बाद भी काम साथ में करते रहेंगे।आमिर और किरण पानी फाउंडेशन के अलावा साथ में आने वाले सभी प्रोजेक्ट्स पर भी साथ में काम करते रहेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X