अजय देवगन की एक्ट्रेस, सबसे खतरनाक विलेन, ताबड़तोड़ कमाई #12Years
यूं तो हर साल बॉलीवुड में कई फिल्में बनती हैं लेकिन इनमें से कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो दशकों बाद भी याद रह जाती हैं। आज बॉलीवुड की एक ऐसी ही फिल्म को 12 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में दो सुपरस्टार की धमाकेदार जोड़ी देखने को मिली थी। बॉलीवुड के ये दो सुपरस्टार अब तक सिर्फ दो ही फिल्मों में नजर आए हैं और दोनों ही फिल्में धमाकेदार साबित हुई हैं। हम बात कर रहे हैं 2006 में आई सुपरहिट फिल्म फना की। इस फिल्म में काजोल और आमिर की सुपरहिट कैमिस्ट्री के साथ-साथ ऐसी कहानी देखने को मिली थी जो बॉलीवुड में काफी वक्त से नहीं दिखी।
[रिलीज से पहले ही Super Hit, सलमान खान की रेस 3 होगी 300 करोड़ी, ये रहा बड़ा सबूत]
आज काजोल और आमिर खान की सुपरहिट फिल्म फना को 12 साल पूरा हो गया। फना काजोल और आमिर खान की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक है जिसे कुणाल कोहली ने बनाया था और यह यशराज प्रोडक्शन की फिल्म थी। फिल्म में पहली बार आमिर खान इस तरह की भूमिका में दिखे थे जिसमें निगेटिव पार्ट भी हो।

इस फिल्म की म्यूजिक से लेकर काफी चीजें चर्चा में रही थी लेकिन सबसे ज्यादा टेंशन इस बात की थी की आमिर खान को लोग इस तरह के रोल में पसंद करेंगे या नहीं लेकिन आमिर खान फिल्म में छा गए थे। आगे जानें दो सुपरस्टार्स की इस धमाकेदार फिल्म से जुड़ कुछ बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications