न सलमान, न प्रभास, ये है भारत का सबसे महंगा एक्टर, 1 फिल्म के लिए वसूले 275 करोड़

एक वक्त हुआ करता था जब 100 करोड़ क्लब वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए बहुत ही बड़ी मानी जाती थी। लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर कुछ फिल्में धमाकेदार कमाई कर रही है। हालांकि आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जो एक फिल्म के लिए 275 करोड़ की फीस लेते हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और सालों से इन्होंने एक भी सोलो हिट फिल्म नहीं दी है।
दरअसल आज हम बात करने वाले हैं आमिर खान की। उन्होंने साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म दंगल में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म ने शुरुआती दौर में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। 387 करो रुपए की कमाई करने वाली भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली यह फिल्म बन गई थी। इस फिल्म ने पूरी दुनिया में 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।
कुछ खबरों के अनुसार आमिर खान ने प्रॉफिट शेयरिंग एग्रीमेंट के अलावा फीस के तौर पर 35 करोड रुपए लिए थे। दंगल फिल्म एक बड़ी सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। भारत में इसने 500 करोड़ से ज्यादा और विदेशों में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। कुछ खबरों के अनुसार फिल्म का प्रदर्शन खत्म होने तक आमिर खान ने इस फिल्म से 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। आमिर खान की यह आखिरी सोलो हिट फिल्म मानी जाती है।
दंगल के बाद आमिर खान ने सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म में काम किया था। जिसमें उनका एक कैमियो का किरदार था। इस फिल्म ने 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। हालांकि इसके बावजूद भी एक्टर को सफलता हासिल नहीं हो पाई। बाद में उन्होंने अपने करियर में काफी बुरा समय देखा। साल 2018 में रिलीज हुई ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को बॉक्स ऑफिस पर असफलता हासिल हुई। इसके बाद उन्होंने 4 साल का ब्रेक लिया और साल 2022 में लाल सिंह चड्ढा से वापसी की। लेकिन यह फिल्म भारत में 100 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार नहीं कर पाई और असफल साबित हुई।
इसी के अलावा आपको बता दें कि लाल सिंह चड्ढा के बाद में अब आमिर खान ने एक्टिंग से फिर से ब्रेक ले लिया था। लेकिन अब वह अपनी एक्स दूसरी पत्नी किरण राव की निर्देशन में बन रही फिल्म लापता लेडिस का निर्माण करने में व्यस्त है और इसे एक मार्च को सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है। पिछले कुछ वक्त से वह अपनी बेटी इरा खान की शादी को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications
