आमिर खान से लेकर रजनीकांत तक, इन सितारों ने रिजेक्ट की थी सलमान खान की 900 करोड़ी ब्लॉकबस्टर!

aamir-khan-hrithik-roshan-to-rajinikanth-these-big-stars-rejected-the-salman-khan-bajrangi-bhaijaan

8 Years of Bajrangi Bhaijaan: 17 जुलाई 2015 को रिलीज हुई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' सलमान खान की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की थी, बल्कि अपनी कहानी की वजह से करोड़ों लोगों के दिल में जगह बनाई।

कोई शक नहीं कि सलमान खान ने इस फिल्म में अपने किरदार को पूरी संजीदगी के साथ निभाया था। और शायद ही कोई एक्टर इस फिल्म को इस मुकाम तक ले जा पाता। लेकिन क्या आपका पता है.. कि सलमान खान से पहले कई स्टार्स को ये फिल्म ऑफर की गई थी लेकिन सभी ने इसे रिजेक्ट कर दिया था।

सलमान खान से पहले ऋतिक रोशन बनने वाले थे बजरंगी

जी हां, इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद सबसे पहले राकेश रोशन और ऋतिक रोशन से सम्पर्क किया गया और राकेश रोशन को फिल्म की स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि उन्होंने पूरी तैयारी कर ली थी, जिसमें ऋतिक मुख्य किरदार निभाते। मगर फ़िर बात कुछ जम नहीं पायी और विजयेन्द्र प्रसाद जो इस फिल्म के लेखक हैं.. ने कबीर खान से सम्पर्क किया। और बजंरगी बन गए सलमान खान।

आमिर से लेकर रजनीकांत ने किया था रिजेक्ट

ऋतिक के बाद, इस फिल्म को रजनीकांत, आमिर खान, पुनीत राजकुमार और अल्लू अर्जुन ने भी रिजेक्ट कर दिया था। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सलमान खान ने बताया था कि आमिर ने इस फिल्म को न करने के साथ ही निर्देशक को उनका नाम भी सुझाया। आमिर खान ने बजरंगी भाईजान को रिजेक्ट कर दिया था.. क्योंकि वे फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव चाहते थे।

नवाज की जगह होते इमरान हाशमी

वहीं इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने पाकिस्तानी रिपोर्टर का किरदार निभाया था। आपको बता दें कि इस रोल के लिए पहले इमरान हाशमी को अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने ये कहकर फिल्म रिजेक्ट कर दी कि उनका रोल इसमें काफी छोटा है।

हर्षाली प्रेम रतन धन पायो के लिए भी हुई थीं साइन

आपको बता दें कि मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा प्रेम रतन धन पायो के लिए भी साइन हुई थीं और फिल्म के कुछ पोस्टर्स भी शूट कर लिए गए थे। लेकिन बाद में वो बजरंगी भाईजान के लिए भी सेलेक्ट हुईं।

इस पर हर्षाली की मां चाहती थीं कि वो सिर्फ बजरंगी भाईजान में काम करें। इस बारे में हर्षाली की मां ने सलमान से बात की और सलमान ने सूरज बड़जात्या से। फिर क्या.. सबने हर्षाली की मां की बात मान ली और रिज़ल्ट आपके सामने है।

More from Filmibeat

Read more about: bajrangi bhaijaan salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X