आमिर खान की ये हीरोइन बनना चाहती थी आईएएस, टीवी पर 17 मिनट के किसिंग सीन से मचाया बवाल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे कलाकार हैं जो कि एक वक्त पर टीवी इंडस्ट्री पर तहलका मचा चुके हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री पर 17 मिनट के किसिंग सीन से बवाल मचा दिया था। अगर आप अभी भी नहीं समझ पाए हैं तो दरअसल हम बात कर रहे हैं साक्षी तंवर की।
बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि साक्षी तंवर एक वक्त पर आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थी। लेकिन अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने एक होटल में काम करना शुरू किया। लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था और इसी के चलते उन्होंने एक ऑडिशन दिया जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। वह टीवी की एक टॉप एक्ट्रेस बन गई।
साक्षी तंवर ने एक फाइव स्टार होटल में सेल्स ट्रेनिंग के तौर पर भी काम किया था। अभिनेत्री ने इस बात का खुद खुलासा किया और बताया कि उन्हें पहली सैलरी ₹900 मिली थी और उन्होंने साड़ी खरीदने में इसको खर्च कर दिया। वह कॉलेज में ड्रैमेटिक समिति की सचिव और अध्यक्ष थी। इसी दौरान उन्होंने दूरदर्शन के फिल्मी गीतों पर आधारित कार्यक्रम अलबेला सुर मेला के लिए ऑडिशन दिया।
साक्षी तंवर की किस्मत यहां पर अचानक से चमक गई और प्रेजेंटर के तौर पर उन्हें सेलेक्ट कर लिया गया। इसके बाद उन्हें एकता कपूर के सीरियल कहानी घर-घर की में दिखाया गया। सीरियल में उन्होंने पार्वती का किरदार निभाया और काफी फेमस हो गई। एक्ट्रेस ने सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में राम कपूर के साथ काम किया और दोनों की केमिस्ट्री भी काफी पसंद की गई।
बड़े अच्छे लगते हैं सीरियल में साक्षी तंवर ने राम कपूर के साथ में 17 मिनट लंबा किसिंग सीन किया और इसके चलते काफी बवाल देखने को भी मिला। अब साक्षी तंवर बॉलीवुड की भी एक जानी-मानी अभिनेत्री बन चुकी है और उन्होंने कॉफी हाउस फिल्म से डेब्यू किया। बाद में उनका आमिर खान की फिल्म दंगल में भी देखा गया जिसमें उन्होंने एक्टर की पत्नी का किरदार निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications











