..................... Aamir Khan Happy birthday with his super hit real life love story and rare pics - Hindi Filmibeat

Birthday: डेब्यू फिल्म में पत्नी के लिए रोने लगे थे आमिर खान, फिल्मी है पहले प्यार की कहानी

By Prachi Dixit

पहले करियर और फिर प्यार। बॅालीवुड के कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो कि करियर के बीच में अपनी लव लाइफ को लाना नहीं चाहते हैं। लेकिन जब बात उन दिनों की आती है तो कई स्टार्स ऐसे थे, जिनके लिए स्टारडम से ज्यादा प्यार मायने रखता था। उम्र के 54 साल में प्रवेश करने वाले आमिर खान के पहले प्यार की कहानी भी ऐसी रही है। जहां पर उन्होंने प्यार के लिए परिवार और करियर दांव पर लगा दिया।

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर आमिर खान ने अपने करियर की शुरुआत की आमिर की पहली फिल्म 1973 में आई यादों की बारात थी। आज आलम ये है कि किसी भी फिल्म के लिए उनका नाम ही काफी है। काम को लेकर उनकी एकाग्रता ऐसी है कि उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट एक दफा अपनी पत्नी के लिए डेब्यू फिल्म को भी तलवार पर लटकाने के लिए तैयार हो गए थे।

aamir khan

यहां तक कि शूटिंग रोकर रोने लगे थे। ये है आमिर खान के रियल लाइफ की प्रेम कहानी है। आमिर के जन्मदिन के मौके पर उनकी सुपरहिट फिल्मों की लंबी फेहरिस्त को एकतरफा करते हुए चलिए उनकी निजी जिंदगी में झांकने की कवायद करते हैं।

असल जिंदगी में आमिर अपने प्यार के लिए मरने के लिए तैयार थे। ये वो समय था जब आमिर के लिए प्यार से बढ़कर कुछ ना था। आगे जानें आमिर खान के पहले प्यार की कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातें और देखें उनकी रेयर तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X