जब हीरोइनों के हाथ पर थूक देता था ये सुपरस्टार, एक हसीना ने हॉकी स्टिक सी चखाया मज़ा

आमिर खान को बॉलीवुड का एक दिग्गज अभिनेता माना जाता है और आपको बता दें कि उन्हें बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। आमिर खान ने बॉलीवुड में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और आज के वक्त में वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन वह अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आमिर खान ने एक बार सलमान खान के शो दस का दम में बहुत ही हैरान कर देने वाला खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि वह नाक पोंछने से ज्यादा गंदा वाला प्रैंक किया करते थे। उन्होंने कहा कि जो मेरी फिल्म की हीरोइन हुआ करती थी उनका मैं हाथ पढ़ता था और फिर बात करते-करते उस पर थूक दिया करता था
यह बात सुनते ही सलमान खान और इमरान खान बहुत जोर-जोर से हंसने लग गए थे। वहां पर मौजूद दर्शक भी काफी जोर से हंसने लगे। सलमान खान ने आमिर खान से पूछा कि वह हीरोइन को बोलते क्या थे? जिस पर एक्टर ने हाथ की तरफ इशारा किया और कहा कि यह रहा तुम्हारा घर, यहां पर तुम्हारा गार्डन है और यहां पर स्विमिंग पूल, थू।
इसके बाद में आमिर खान ने बताया कि उन्होंने जिन हसीनाओं के हाथ पर थूका वह सुपरस्टार बन गई। खबरों के अनुसार आमिर खान ने माधुरी दीक्षित के साथ में यह प्रैंक किया और वह गुस्से में उनके पीछे हॉकी लेकर दौड़ने लग गई थी। जब एक्टर ने जूही चावला के हाथ पर थूक दिया था तो एक्ट्रेस ने कई दिनों तक उनसे बात नहीं की थी।


Click it and Unblock the Notifications


