आमिर खान की इस हरकत से बुरी तरह टूट गईं थी दिव्या भारती, बाथरूम में जाकर घंटों तक बहाती रहीं आंसू

Divya Bharti Cried In Bathroom Due To Aamir Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी हसीनाएं रही है जिन्होंने अपने करियर में काफी लोकप्रियता हासिल की। लेकिन उन्होंने काफी जल्दी ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज हम ऐसी ही 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती के बारे में बात करने वाले हैं। वह बहुत छोटी उम्र में काफी पॉप्युलर हो गई थी और उन्होंने अपने करियर में काफी कम फिल्मों में काम किया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिव्या भारती की लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ चुकी थी। लेकिन आज हम आपको दिव्या भारती से जुड़ा हुआ एक दिलचस्प किस्सा बताने वाले हैं। दरअसल हुआ कुछ यूं कि वह आमिर खानके कारण घंटों तक रोती रही थी। कुछ खबरों के अनुसार यह किस्सा लंदन में एक स्टेज शो के दौरान का है।जहां पर दिव्या भारती और आमिर खान ने परफॉर्म किया था।
कुछ खबरों के अनुसार इस स्टेज शो के दौरान आमिर खान के कारण दिव्या भारती अपने कुछ स्टेप्स को भूल गई थी। इसके बाद बताया जाता है कि आमिर खान ने दिव्या के साथ में स्टेज को शेयर करने से इनकार कर दिया और उनकी जगह पर जूही चावला का नाम दे दिया। इसी वजह से दिव्या भारती को यह बात कही बुरी लगी और वह घंटों तक बाथरूम में जाकर रोती रही। बाद में सलमान खान ने उनको हिम्मत दिया और इसी के चलते वह परफॉर्म कर पाई।
इतना ही नहीं बताया तो यह भी जाता है कि आमिर खान और दिव्या भारती कि इस खटपट के चलते एक्ट्रेस को फिल्म 'डर' से रिजेक्ट कर दिया गया था। साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'डर' में आमिर खान के ऑपोजिट दिव्या भारती को लिया गया था। जब इस बात की खबर आमिर खान को लगी तो उन्होंने दिव्या को हटवाकर जूही चावला को रोल दिलवा दिया। हालांकि बाद में खुद आमिर खान ने यह फिल्म छोड़ दिया और फिर शाहरुख खान को इस फिल्म में कास्ट किया गया।


Click it and Unblock the Notifications