आमिर खान से उम्र में कितनी छोटी हैं गौरी स्प्रैट? 6 साल के बच्चे की मां है सुपरस्टार की नई गर्लफ्रेंड!

aamir khan gauri spratt

Aamir Khan- Gauri Spratt Age Gap: आमिर खान-गौरी स्प्रैट.. ये नाम इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल अपने दूसरे तलाक के बाद आमिर खान का नाम गौरी स्प्रैट से जुड़ रहा है। आमिर खान के जन्मदिन के मौके पर पता चला था कि वो गौरी को डेट कर रहे हैं।

जैसे ही ये बात सामने आई लोग हैरान हैं और आमिर खान की इस लव स्टोरी के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें को आमिर खान करीब डेढ़ साल गौरी को डेट कर रहे हैं और इसकी खबर किसी को कानों कान नहीं हुई है।

ऐसे में कई सवाल सामने आए हैं कि आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी कौन हैं? दोनों की उम्र में कितना अंतर है? वो कुंवारी हैं या उनका भी तलाक हो चुका है।

आमिर खान- गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात

बता दें कि आमिर खान और गौरी महज 18 महीने से डेट जरूर कर रहे हैं लेकिन उनकी जान पहचान काफी पुरानी है। आमिर और गौरी आज से करीब 25 साल पहले एक दूसरे से मिले थे। हालांकि इसके बाद दोनों का संपर्क टूटा था और इतने सालों तक कनेक्शन में नहीं थे। इसके बाद जब उनकी दुबारा मुलाकात गौरी से हुई तो वो उनको दिल दे बैठे।

Take a Poll

गौरी स्प्रैट का एक बेटा है

आमिर खान भले ही गौरी को डेट कर रहे हैं लेकिन कई बातें हैं जो कि आपको हैरान करेंगी। गौरी बेंगलुरु की रहने वाली हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो गौरी का एक बेटा भी है जो कि 6 साल का है। हालांकि इसको लेकर ना गौरी और ना ही आमिर खान की तरफ से किसी तरह का खुलासा किया गया है।

गौरी स्प्रैट -आमिर खान की उम्र में अंतर

सभी जानते हैं कि हाल ही में आमिर खान ने अपना जन्मदिन मनाया है। 60 साल के हो चुके आमिर खान 13 मार्च को अपना जन्मदिन मनाते हैं। हालांकि गौरी और आमिर खान की उम्र कितना अंतर है इसका पता नहीं चल पाया है। इसका कारण ये है कि किसी को गौरी स्प्रैट के जन्मदिन के बारे में कुछ नहीं पता है। देखने वाली बात होगी कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट कब अपने रिश्ते का आधिकारिक ऐलान करते हैं।

Read more about: aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X