Aamir Khan की रवीना टंडन, शाहरुख, सलमान, अमिताभ बच्चन के साथ फिल्में, जो कभी रिलीज नहीं हो पाई, PHOTOS वायरल

Aamir Khan: आमिर खान बॉलीवुड के उन सितारों में हैं, जिनकी फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ना सिर्फ फैंस बल्कि फिल्म इंडस्ट्री भी आमिर की फिल्मों को लेकर उत्साहित रहती है क्योंकि वो कुछ अलग पेश करते हैं। आमिर अपनी फिल्म के पीछे सालों साल लगा देते हैं। शायद इसीलिए उन्हें परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि कभी सुपरस्टार की फिल्में डिब्बाबंद नहीं हुई हैं।
आमिर खान के नाम भी कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिसकी घोषणा तो काफी जोर शोर से की गई थी, लेकिन वो फिल्में कभी बन नहीं पाईं। और जो फिल्में बनीं, वो कभी रिलीज नहीं हो पाई।
आमिर खान ने बॉलीवुड में तीन दशक से ज्यादा का वक्त पूरा कर लिया है। साल 1984 में बतौर लीड उनकी पहली फिल्म 'होली' रिलीज हुई थी। जिसके बाद अपने 39 सालों के करियर में अभिनेता ने लगभग 68 फिल्में की हैं।
फिलहाल आमिर ने फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है, इस बीच हम उन फिल्मों पर नजर डालते हैं, जो आमिर खान जैसे सितारे के होने के बावजूद कभी रिलीज नहीं हो पाई.. किसी फिल्म में आमिर के साथ रवीना टंडन की जोड़ी थी, तो किसी में माधुरी दीक्षित के साथ।

टाइम मशीन
शेखर कपूर कभी आमिर खान को लेकर फिल्म मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाना चाहते थे। नाम था टाइम मशीन.. लेकिन फिल्म आज तक नहीं बन पाई। फिल्म में आमिर, नसीरूद्दीन शाह, रवीना टंडन, रेखा, गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकार थे।
आमिर फिल्म में ऐसा किरदार निभाने वाले थे, जो 1990 से सीधे 1960 के दशक में वापस जाता है और अपने माता-पिता (नसीरुद्दीन शाह और रेखा) से मिलता है। फिल्म की काफी शूटिंग भी हो गई थी।

रिश्ता
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से तकरीबन 20-22 साल पहले अमिताभ बच्चन और आमिर खान किसी फिल्म के लिए साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ माधुरी दीक्षित भी थीं। फिल्म की जोर शोर से घोषणा हुई थी, जिसके मुहुर्त शॉट की तस्वीरें भी वायरल हैं.. लेकिन फिल्म फिर आगे नहीं बढ़ी। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे थे।

महाभारत
साल1999 में महाभारत पर आधारित एक फिल्म बननी थी, जिसमें सलमान खान, शाहरुख, अनिल कपूर और सनी देओल साथ दिखने वाले थे। इस फिल्म को राजकुमार संतोषी बनाने वाले थे, लेकिन फिल्म शुरु ही नहीं हो पाई।

लज्जो
आमिर खान और करीना कपूर लज्जो नामक एक फिल्म में साथ आने वाले थे जो उर्दू लेखिका इस्मत चुगताई की कहानी पर आधारित थी। निर्माता बॉबी बेदी द्वारा फिल्म की घोषणा की गई थी और कलाकारों की भी घोषणा की गई थी, लेकिन फिल्म की पटकथा पर राइट्स के मुद्दों के कारण यह कभी शुरू नहीं हुई।

केएम नानावती पर फिल्म
इसके अलावा, एक समय पर आमिर केएम नानावती पर एक फिल्म बनाने के इच्छुक थे। लेकिन फिर उस मामले को अक्षय कुमार की रुस्तम सहित 2 अन्य फिल्मों द्वारा कवर किया जा रहा था। आमिर ने फिल्म को लेकर श्रीमती सिल्विया नानावती से भी मुलाकात की थी, जो लंदन में रहती हैं। लेकिन बाद में आमिर ने इसे टाल दिया।


Click it and Unblock the Notifications