3Years: 300 करोड़ की ब्लॉकबस्टर, सबसे तगड़ी कमाई, पहली बार बनी सुपरहिट तिकड़ी
बॉलीवुड फिल्मों में ट्रेंड बदल रहा है, अब लोगों को स्टारडम से ज्यादा अच्छी स्क्रिप्ट और निर्देशन में दिलचस्पी है। उस पर अभिनय भी मंझा हुआ हो तो बस फिल्म को सुपर-डुपर हिट होने से कौन रोक सकता है। ऐसी एक फिल्म आज के ही दिन 4 साल पहले रिलीज हुई थी। फिल्म एक बेहद अलग कॉन्सेप्ट लेकर आई थी और ऑडिएंस ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया।
[100 करोड़ी फिल्मों से टक्कर, सिर्फ 7 दिन का वक्त, बॉक्स ऑफिस पर होगा घमासान]
अगर आप अब तक नहीं समझे तो बता दें कि हम बात कर रहे हैं आमिर खान की फिल्म पीके की.. जी हां! ये फिल्म 4 साल पहले आज के ही दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर एक एंटरटेनिंग एलियन के किरदार में दिखाई दिए थे। पीके आमिर के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में से एक है। वहीं इस फिल्म में आमिर खान के साथ पहली बार संजय दत्त दिखाई दिए थे। वहीं देखा जाए तो आमिर, अनुष्का और संजय दत्त की ये तिकड़ी पहली बार इस फिल्म में दिखाई दी थी, जो सुपरहिट साबित हुई।

वहीं सिर्फ आमिर ही नहीं ये फिल्म सुपरस्टार एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। पीके ब्लॉकबस्टर तो रही लेकिन ऑडिएंस के दिलों में भी ऐसी जगह बना गई कि आज भी ये सुपरहिट ही है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











