..................... Aamir khan Ex-wife Kiran Rao breaks silence their extra marital affair after 19 years - Hindi Filmibeat

आमिर खान का नहीं था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर! हसीना ने किया खुलासा, बोलीं- हमारी डेटिंग के कारण...

Aamir Khan Kiran Rao

आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे। लेकिन अब हाल ही में उनकी एक्स पत्नी किरण राव ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह और आमिर साल 2000 में लगान फिल्म की शूटिंग के वक्त एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे थे। उनके अफेयर के चलते पहली पत्नी रीना दत्ता के साथ एक्टर का तलाक नहीं हुआ था।

किरण राव ने जूम टीवी के साथ इंटरव्यू के दौरान अपनी डेटिंग को लेकर बयान दिया है। उन्होंने इस पर कहा कि "बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि आमिर खान और मैं लगान फिल्म से जुड़े हुए थे। लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। आमिर खान और मेरी मुलाकात साल 2004 में स्वदेशी फिल्म के सेट पर हुई। तब वह मंगल पांडे की शूटिंग करने जा रहे थे।"

किरण राव ने इस पर बात करते हुए कहा कि हमने कोक के लिए आशुतोष गोवारिकर के साथ कुछ ऐड की शूटिंग की। यहीं पर अमीर और मैं एक बार फिर से जुड़ गए थे। यह बात लगान फिल्म के 3 से 4 साल बाद की है। मैं उनके कांटेक्ट में भी नहीं थी। लगान फिल्म के दौरान तू मेरी उनसे मुश्किल से ही बात हुई होगी। उस दौरान मैं किसी और को डेट कर रही थी। सबको लगता है कि हमारा रिश्ता लगान फिल्म के दौरान शुरू हुआ। जिसके चलते एक्टर का तलाक हुआ और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 1989 में आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ शादी की थी। दोनों के दो बच्चे आइरा खान और जुनैद हुए। लेकिन शादी के 16 साल बाद एक्टर ने रीना को तलाक दिया और साल 2005 में किरण राव के साथ शादी कर ली। दोनों का एक बेटा हुआ और इसका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। लेकिन फिर साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बावजूद भी दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है।

Read more about: aamir khan kiran rao
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X