रियलिटी शोज में कभी नहीं किया फिल्मों का प्रमोशन, 6 साल से लगातार दे रहा फ्लॉप, फिर भी ये एक्टर है सुपरस्टार

Aamir Khan

जब भी कोई भी बॉलीवुड फिल्म रिलीज होने वाली होती है तो उसके कलाकार फिल्म का प्रमोशन करने में बिजी हो जाते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस से लेकर रियलिटी शोज तक वह कलाकार हर जगह पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने कभी भी अपनी फिल्म का रियलिटी शोज में प्रमोशन नहीं किया।दरअसल हम बात कर रहे हैं आमिर खान की।

आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है और आपको बता दें कि वह इंडस्ट्री के सुपरस्टार भी माने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में तारे ज़मीन पर और दंगल जैसी बेहतरीन फिल्मी दी है। लेकिन आपको बता दें कि पिछले 6 सालों से वह लगातार बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं। इसके बावजूद भी उनकी पापुलैरिटी में कोई भी कमी नहीं आ रही है।

अक्सर हमें देखने के लिए मिलता है कि सितारे अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो या फिर किसी डांस शो में जाया करते हैं। लेकिन आमिर खान इंडस्ट्री के बहुत ही अलग कलाकार है और उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह अपने लगातार कंटेंट डोमिनेटेड फिल्म के चलते दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। आमिर खान ने हमेशा अपने कंटेंट और सब्जेक्ट को तवज्जो दी है।

आमिर खान की फिल्म की कहानी ऐसी होती है जिससे कि आम लोग उससे जुड़ाव महसूस कर पाए। आमिर खान की फिल्म हो या फिर उनके प्रोडक्शन में बनी कोई फिल्म हो, वह कभी भी किसी भी फिल्म का रियलिटी शो में प्रमोशन नहीं करते। हाल ही में उनके प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' रिलीज हुई। इस फिल्म की कहानी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया।

अगर आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि इस साल उन्हें मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सितारे जमीन पर' में देखा जाने वाला है। इस साल इस फिल्म को क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। एक्टर अपने आमिर खान प्रोडक्शंस की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म 'लाहौर 1947' भी लेकर आने वाले हैं और इसमें सनी देओल लीड किरदार में देखे जाएंगे।

Read more about: aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X