..................... Aamir Khan's daughter Ira Khan's latest instagram pictures with a stranger boy goes viral on the internet - Hindi Filmibeat

आमिर खान की बेटी इरा खान की तस्वीरें हुईं वायरल, क्यों और कैसे पता नहीं

बॉलीवुड में उन स्टार किड्स पर सबकी नज़रें ज़्यादा टिक जाती हैं जो कैमरों से दूर रहते हैं। ऐसी ही स्टार किड हैं आमिर खान की बेटी इरा खान। इरा की ज़िंदगी और सोशल मीडिया, दोनों ही मीडिया की नज़रों से अब तक बचा हुआ था। इसलिए जैसे ही इरा किसी की नज़र में आईं, एक लड़के को उनका बॉयफ्रेंड बताकर उनकी तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।

ये तस्वीरें इरा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा - उम्मीद करती हूं कि तुम्हारी भी छुट्टियां खुशी खुशी बीती होंगी जिन पर मैंने भी कब्ज़ा कर लिया। तस्वीरों में इरा मुस्कुराती हुई नज़र आ रही हैं जबकि उनके दोस्त दोनों की तस्वीरें खींच रहे हैं। इस दोस्त को उनका बॉयफ्रेंड कहा जा रहा है।

गौैरतलब है कि अचानक इरा खान इस तरह से लाइमलाइट में क्यों आ गईं पता नहीं। उनकी ये तस्वीरें भी किसलिए वायरल हुई हैं पता नहीं। क्योंकि इरा और उनका ये दोस्त काफी समय से एक दूसरे के करीब हैं और इरा के इंस्टाग्राम पर भी मिशाल काफी समय से मौजूद हैं।

लेकिन दोनों की तस्वीरों पर शायद अचानक किसी की नज़र पड़ी और इरा - मिशाल की जोड़ी लाइमलाइट में आ गई। हालांकि फैन्स को भी दोनों की केमिस्ट्री बेहद क्यूट लगी लेकिन इससे ज़्यादा किसी ने कुछ नहीं कहा। फिलहाल तो फैन्स को इरा के बॉलीवुड में कोई धमाका करने का इंतज़ार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X