बॉलीवुड स्टार्स की अजीब शादी, कहीं सिंदूर की जगह लगाई लिपस्टिक तो कभी दूल्हे ने भी भरी अपनी मांग

आमिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज कलाकार हैं और आपको बता दें कि हाल ही में उनकी बेटी आइरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ में शादी रचाई। दोनों ने काफी अनोखे स्टाइल में शादी की है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है और इससे पहले भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी शादियां बहुत ही अलग अंदाज में हुई है।
आइरा खान और नूपुर शिखरे
दिग्गज अभिनेता आमिर खान की बेटी आइरा खान और नूपुर शिखरे ने काफी अनोखे अंदाज में शादी की। बता दे कि नूपुर ने अपनी बारात में पारंपरिक घोड़ी के साथ नहीं बल्कि जिम के कपड़ों में 8 से 9 किलोमीटर की दौड़ लगाकर वह खुद की शादी में पहुंचे। आइरा भी अपनी शादी की तैयारी के बीच में काफी सिंपल लुक में नजर आई। जो की काफी ज्यादा अलग था।
राजकुमार राव और पत्रलेखा
राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी भी काफी अनोखे अंदाज में हुई थी। दुल्हन की फूलों की चादर भाइयों के बजाय बहनों ने उठाई। इतना ही नहीं राजकुमार राव ने अपनी पत्नी पत्रलेखा की मांग में सिंदूर भरने के बाद में खुद की मांग में भी सिंदूर भर लिया था और इसे देख हर कोई हैरान हुआ था। इससे पता चलता है कि वह औरत और मर्द दोनों को ही एक नजरिए से देखते हैं।
शम्मी कपूर और गीता बाली
शम्मी कपूर और गीता बाली की शादी काफी सुर्खियों में रही थी। दोनों ने अचानक से मुंबई के वालकेश्वर स्थित बाणगंगा मंदिर मेंसुबह जल्दी शादी कर ली थी। दरअसल शम्मी कपूर को इस बात का डर था कि उनके घर वाले इस शादी के लिए राजी नहीं होंगे और इसीलिए उन्होंने चोरी-छुपे शादी की। हालांकि जल्दबाजी में सिंदूर रह गया था और इसी के चलते उन्होंने गीता बाली की लिपस्टिक से मांग भर दी थी।
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। लेकिन अमिताभ बच्चन ने यह तय किया था कि अगर उनकी फिल्म जंजीर हिट जाती है तो वह जया और अपने दोस्तों के साथ में लंदन घूमने जाएंगे। हालांकि अमिताभ बच्चन के पिता ने इसके लिए इंकार कर दिया था और शादी के बाद जाने के लिए कह दिया था। इसी वजह से लंदन जाने के चलते अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने शादी जल्दबाजी में कर ली थी।
दीया मिर्जा और वैभव रेखी
दीया मिर्जा और वैभव रेखी ने इको फ्रेंडली शादी की थी। बता दे कि दोनों की शादी एक महिला पंडित ने करवाई थी और इसी के चलते यह शादी काफी सुर्खियों में रही। शादी में बायोडिग्रेडेबल और नेचुरल चीजों का इस्तेमाल हुआ। इस कपल ने मेहमानों को मेघालय से मंगाई हुई हैंडीक्राफ्ट लकड़ी की बास्केट में पौधे गिफ्ट कर दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications











