#HappyBirthday सबसे पहले 100 करोड़ी स्टार, ये हैं बॉलीवुड असली किंग, जानें कौन
दशकों पहले चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरूआत करने वाले एक एक्टर आज बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार बन चुके हैं। ये वही सुपरस्टार हैं जिनकी फिल्म बॉलीवुड की सबसे पहली 100 करोड़ी फिल्म बनी थी। बाद में पीछे तो कई आए लेकिन ये स्टार हर फिल्म के साथ नए रिकॉर्ड बनाते चले गए। एक बाद एक बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने के बाद उन्हें नाम मिल गया बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट।'
[शाहरुख खान के फैंस के लिए खुशखबरी, दिल्ली के मैडम तुसाद मे रखा जाएगा पुतला]
जी हां! आपने सही पहचाना हम बात कर रहे हैं बॉक्स ऑफिस किंग और सुपरस्टार एक्टर आमिर खान की। आमिर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। आमिर की पहली फिल्म 1973 में आई यादों की बारात थी। जिसमें वो चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आए थे। तब किसी को अंदाजा भी नहीं था कि ये टैलेंटेड चाइल्ट आर्टिस्ट बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार बनने वाला है।

बता दें कि आमिर खान की फिल्म गजनी बॉलीवुड की वो पहली फिल्म बनी जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई। वहीं आमिर खान की एक फिल्म के नाम बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म होने का खिताब भी है। आगे जानें आमिर खान के बारे में कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातें और देखें उनकी बेहद रेयर तस्वीरें, जो शायद ही आपने देखीं हों-


Click it and Unblock the Notifications