58 साल की उम्र में आमिर खान करना चाहते हैं पर्दे पर रोमांस, वो भी अपनी ऐसी एक शर्त के साथ

आमिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिक्कत सितारे हैं और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर ने अपने फ़िल्मी करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उनके फैंस अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इसकी अभी तक कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
लेकिन आपको बता दें कि आमिर खान ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान स्क्रीन पर रोमांस करने को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें 58 साल की उम्र में फिल्मों में रोमांस करने से कोई भी ऐतराज नहीं है लेकिन इसकी एक शर्त भी होनी चाहिए। एक्टर ने इस पर कहा कि "अगर फिल्म की कहानी रोमांटिक होती है तो जरूर वह करेंगे लेकिन रोल सूट करना चाहिए।"
आमिर खान आगे कहते हैं कि "इस उम्र में रोमांस करना थोड़ा कॉमन नहीं है लेकिन कहानी और करैक्टर अगर सूट करता है तो इससे कोई परहेज भी नहीं है। अगर अचानक मैं 18 साल का हो गया और वह मैं नहीं करना चाहूंगा।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्टर को पिछली बार लाल सिंह चड्ढा फिल्म में देखा गया था।
बता दें कि आमिर खान की यह फिल्म बॉयकॉट बॉलीवुड का शिकार हो गई थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। हालांकि जब ओटीटी पर इसे रिलीज किया गया तो खूब तारीफ भी की गई थी। हाल ही में आमिर खान ने 3 जनवरी को अपनी बेटी इरा खान की शादी फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे के साथ उदयपुर में करवाई थी। बाद में इसका मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications