Aamir Khan Birthday: कभी पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, अब करोड़ों का बंगला समेत इतनी प्रॉपर्टी के हैं मालिक

Aamir Khan Birthday: बॉलीवुड के मि. परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। आमिर खान बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शुमार हैं जिन्होंने दर्शकों को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उनकी पिछली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भले ही फ्लॉप हो गई हो लेकिन, इससे आमिर खान के स्टारडम पर कोई फर्क नहीं पड़ा। ओटीटी पर रिलीज के बाद फिल्म को और भी अधिक पसंद किया गया।
वहीं, जन्मदिन के मौके पर आमिर खान को दुनिया भर से उनके प्रशंसक बधाई दे रहे हैं। आमिर खान भले ही भारत के सबसे सुपरस्टार कहलाते हों लेकिन वो बेहद साधारण जिंदगी जीना पसंद करते हैं। हालांकि, आमिर खान के पास प्रॉपर्टी और लग्जरी गाड़ियों समेत कई महंगी चीजें हैं।
तो आइए जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं आमिर खान के करोड़ों के नेट वर्थ के बारे में। आप भी आगे की स्लाइड्स पर डालें एक नजर-

मेहनत के बाद पाया मुकाम
आमिर खान दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि डेब्यू से पहले आमिर खान ने कड़ा संघर्ष किया है। एक समय ऐसा भी था जब आमिर खान अपनी फिल्मों के पोस्टर खुद चिपकाते थे और लोगों को बताते थे कि वो ही फिल्म के हीरो हैं।

विज्ञापन से कमाई
आमिर खान की विज्ञापन से मोटी कमाई होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, आमिर खान साल में 100 करोड़ से अधिक की कमाई सिर्फ विज्ञापन से करते हैं। कई रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान का नेट वर्थ 1500 करोड़ से अधिक का है। इसके अलावा आमिर खान फिल्म प्रोडक्शन, टीवी होस्टिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट के माध्यम से भी जमकर पैसा कमाते हैं।

आलीशान घर
आमिर खान आज भी किराये के मकान में रहते हैं। कई रिपोर्ट की मानें तो उनके फ्लैट का किराया हर महीने आठ लाख से अधिक है। लेकिन, आमिर खान का मुंबई के पॉश इलाके आलीशान घर भी है। इसे उन्होंने सालों पहले 18 करोड़ में खरीदा था। हालांकि, आमिर खान को लग्जरी लाइफ नहीं पसंद है। वो अपने घर का इंटीरियर भी बेहद सादगी से कराया है।

पंचगनी में बंगला
आमिर खान पंचगनी में बेहद खूबसूरत बंगला भी है। लगभग दो एकड़ में फैले इस बंगले को आमिर खान ने सात करोड़ से अधिक रुपए में खरीदा था। अब इसकी कीमत और भी अधिक आंकी जाती है।

लग्जरी कारों के शौकीन
आमिर खान लग्जरी कारों के बेहद शौकीन हैं। उनके पास 9 से अधिक कारों का कलेक्शन है जिसमें मर्सिडीज बेंज, रोल्स रॉयज और फोर्ड भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications