कभी कुत्ते का नाम रखा शाहरुख, कभी गुजरात सरकार से लिया पंगा.. बड़े बड़े कांड कर चुका है ये खान सुपरस्टार?

aamir khan

Aamir Khan Birthday and His Controversy- जिसने अपनी पहली फिल्म के बाद से ही हसीनाओं के दिलों पर राज करना शुरु कर दिया हो वो स्टार काफी विवादों में रहा। कभी किसी सुपरस्टार से पंगे की खबरें तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर कंट्रोवर्सी।

लेकिन फिर भी वो सुपरस्टार है और इस वक्त बॉलीवुड के टॉप पर है। हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार मिस्टर परफेक्ट आमिर खान। आज अभिनेता का जन्मदिन है और इस मौके पर लगातार उनको बधाईयां दे रहे हैं। आमिर खान अब 59 साल के हो गए।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमिर खान के जीवन में कई बार ढेरों कंट्रोवर्सी हुई हैं और इन विवादों से वो घिरे रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको आमिर खान के इन्ही विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं। चाहे वो इंडिया छोड़कर जाने का विवाद हो या फिर धरना देने का.. आमिर खान को अक्सर ट्रोल किया गया है।

कुत्ते का नाम शाहरुख

आमिर खान ने कई सालों पहले एक पोस्ट किया था और इसके बाद शाहरुख खान के फैंस उनपर भड़क गए थे। आमिर खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दिया था। इसमें लिखा था, ''मैं पेड़ के नीचे बैठा हूं और शाहरुख मेरे पैर चाट रहा है, मैं उसको बिस्किट खिला रहा हूं।'' इसके बाद बवाल हो गया था। बाद में आमिर खान ने कहा था कि ये उनका कुत्ता नहीं था बल्कि जो घर उन्होने खरीदा था तो कुत्ता साथ में मिला था। उसके मालिक ने इसका नाम शाहरुख रखा था। आमिर खान ने इसके बाद शाहरुख खान की फैमिली से माफी मागी थी।

गुजरात में दिया धरना

ये साल 2006 की बात है जब आमिर खान ने नर्मदा बांध की ऊंचाई बढ़ाने के विरोध में धरना दिया था। इस दौरान वो मेधा पाटेकर के साथ थे। इसके बाद गुजरात सरकार को काफी खरी खोटी सुनाई गई थी। इसका नतीजा ये हुआ कि उनकी फिल्म फना को गुजरात में बैन कर दिया गया था। इससे उनको काफी घाटा हुआ था।

भारत छोड़ने का मामला

आमिर खान ने कहा था, ''मैं कभी कभी किरण से घर पर बात करता हूं और कहता हूं कि भारत में असहिष्णुता बढ़ती जा रही है। मुझे लगता है हमे देश छोड़ देना चाहिए।'' ये बात साल 2015 की है। इसके बाद आमिर खान को लेकर काफी विवाद हुआ था।

Read more about: aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X