..................... Aamir Khan and Kajol son in Fanaa is all grown up boy now see pics - Hindi Filmibeat

काजोल का बेटा हुआ इतना बड़ा कि पहचान नहीं पाएंगे आप..स्मार्ट..क्यूट..PICS

By Shweta

आपने आमिर खान और काजोल की फिल्म 'फना' जरूर देखी होगी। पहली बार काजोल और आमिर पर्दे पर साथ नजर आए। फिल्म में आमिर खान और काजोल को तो बेहद पसंद किया ही गया, एक और किरदार सभी को बहुत पसंद आया और ये थे छोटा रिहान।

रिहान की उम्र उसमें लगभग 5 साल की रही होगी और फना फिल्म से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। असल में रेहान का नाम अली हाजी है। अली हाजी फना के अलावा तारा रम पम में भी सैफ अली खान और रानी मुखर्जी के साथ नजर आ चुके हैं।

Ali Hazi

काफी कम उम्र में अली हाजी सलमान खान से लेकर गोविंदा और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए। अब वो लगभग 16 साल के हो गए हैं और बचपन में जितने वो क्यूट लगते थे उतने ही अब स्मार्ट लगते हैं।

अली हाजी आजकल सोशल मीडिया पर भी खासे सक्रिय हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।वो दिखने में काफी क्यूट और स्मार्ट तो लगते हैं ही साथ हीं वो फिलहाल तो अपनी पढ़ाई पूरी करने में लगे हुए हैं।

अब अली हाजी कुछ ऐसे दिखे लगे हैं। फना के अलावा अली 'ता रा रम पम पम' और पार्टनर में भी दिखे। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया। फिलहाल वो पढ़ाई के साथ साथ प्ले और थियेटर का भी हिस्सा बनते रहते हैं।

शायद आपको पता ना हो लेकिन अली हाजी सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान के बहुत ही दोस्त हैं और दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया है। दोनों लगभग एक ही उम्र के भी हैं ।

फिलहाल अली हाजी एक इंग्लिश फिल्म से कमबैक करने वाले हैं जिसका नाम है द फील्ड। द फील्ड में वो ब्रेंडेन फ्रेजर क ेसाथ नजर आएंगे। फिल्म में उनके अलावा राधिका आप्टे और प्रेम चोपड़ा भी हैं।

इसके बाद हो सकता है अली हाजी कुछ और भी बड़ी फिल्मों में दिखें। वो फिल्म के अलावा ड्रामा में भी काफी रूचि रखते हैं। उन्होंने खुद एक प्ले काया लिखी और डायरेक्ट भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X