44 की उम्र में बने कॉलेज स्टूडेंट, 8 किलो वजन घटाकर इस सुपरस्टार ने दी इंडस्ट्री की सबसे आइकॉनिक फिल्म!

Aamir Khan Lost 8 Kg Weight For 3 Idiots: आज हम आपको एक ऐसे बॉलीवुड सुपरस्टार के बारे में बताने वाले हैं जिसमें 44 साल की उम्र में एक बड़ा रिस्क ले लिया था। साथ ही 20 साल के कॉलेज स्टूडेंट का किरदार निभाया और सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचा दिया। साथ ही इस किरदार को निभाने के लिए उन्होंने 8 किलो वजन कम कर लिया। यह फिल्म न सिर्फ ब्लॉकबस्टर साबित हुई बल्कि इसको 64 अवार्ड भी मिले। दरअसल हम बात कर रहे हैं '3 इडियट्स की।

Aamir Khan

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2009 में आमिर खान ने '3 इडियट्स" फिल्म में लीड किरदार निभाया था। उनके साथ में इस फिल्म में आर माधवन, शर्मन जोशी और करीना कपूर भी एक मुख्य भूमिका में नजर आए थे। बोमन ईरानी और मोना सिंह ने भी इस फिल्म में किरदार निभाया था और इसकी कहानी ने दर्शकों को इंप्रेस भी कर दिया था।

फ़िल्म की कहानी

फिल्म की कहानी इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है। जिसमें वर्तमान और अतीत के बीच में कहानी चलती हुई नजर आती है। जहां पर दो दोस्त अपने तीसरे दोस्त की तलाश कर रहे होते हैं जिसे कॉलेज के वक्त उनके जीने के नजरिए को पूरी तरीके से बदल दिया था।

आमिर खान ने रणछोड़दास उर्फ रैंचो नाम के एक ऐसे स्टूडेंट का किरदार था, जो मशीन की परिभाषा किताबों से नहीं बल्कि अपनी समझ से दिया करता था। उसने सिखाया कि अगर आप काबिल बनते हैं तो कामयाबी खुद आपके कदमों के नीचे आ जाएगी। कॉलेज के कड़क प्रिंसिपल और स्टूडेंट के बीच की यह जंग कॉमेडी और इमोशनल फ्लो दोनों ही दिखाती है।

आमिर खान ने फिल्म के लिए किया था 8 किलो वजन कम

इस फिल्म में आमिर खान ने भले ही एक स्टूडेंट का किरदार निभाया लेकिन तब वह 44 साल के थे। इस रोल के लिए एक्टर को काफी वजन घटाना पड़ गया था और उन्होंने तकरीबन 8 किलो वजन कम कर लिया था। उन्होंने तब अपनी मसल्स को पूरी तरीके से खत्म कर दिया।

इंटरनेशनली भी छा गई थी फिल्म

जैसे ही आमिर खान की यह फिल्म रिलीज हुई तो इतिहास के पन्नों में इसका नाम दर्ज हो गया। भारत की ऐसी पहली फिल्म बन गई थी जिसने भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। फिल्म ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि चीन से लेकर जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में भी धमाल मचा दिया था।

फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 400 करोड़ का कर लिया था। कई सालों तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में इसका रिकॉर्ड कोई भी नहीं तोड़ पाया था। इतना ही नहीं इस फिल्म को अलग-अलग कैटेगरी में 64 अवार्ड मिले थे। जो बिल्कुल भी आम नहीं है।

Read more about: aamir khan 3 idiots
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X