'महाभारत' के लिए 1000 करोड़ का बजट, ये हैं 10 बॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्में
Recommended Video

आमिर खान ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग के बाद अपने महत्वाकंक्षी प्रोजेक्ट महाभारत पर काम करेंगे। ये प्रोजेक्ट आमिर का अब तक का सबसे बड़ा और महंगा प्रोजेक्ट होगा। बताया जा रहा है कि इसके लगभग लिए 1000 करोड़ का बजट लगेगा। वहीं हाल ही में खबरें आ रही हैं कि आमिर खान के इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस करने के लिए अब भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी सामने आए हैं। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट इससे पहले भी कई महंगे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं लेकिन ये उनकी सबसे महंगी फिल्म होगी।
[1000 करोड़ी 'महाभारत'.. KHAN सुपरस्टार के बाद.. फिल्म से जुड़ा ये बड़ा नाम!]
बताया जा रहा है कि महाभारत एक फ्रैंचाइजी होगी, जिसके अंतर्गत 3 से 5 फिल्में बनाई जाएंगी। आमिर खान ने इसके लिए 10-15 साल का वक्त रखा है। हर फिल्म अलग अलग निर्देशकों द्वारा बनाया जाएगा। जबकि आमिर पांचों फिल्मों से जुड़े रहेंगे। बता दें कि आमिर खान की आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान भी उनकी महंगी फिल्मों में से हैं। ये फिल्म इसी साल दीवाली पर रिलीज होगी।

इससे पहले आमिर खान की सबसे महंगी फिल्म धूम 3 रही है। वहीं इन दिनों बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक मंहगी फिल्में बनाने का सिलसिला चल रहा है। अब तक की सबसे महंगी फिल्म बाहुबली 2 है तो दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म भी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा बजट की फिल्म होगी। आगे जानें बॉलीवुड इंडस्ट्री की 10 सबसे महंगी फिल्में और जानें क्या रहा उनका बजट-


Click it and Unblock the Notifications