ये एक्टर सीन के लिए 3 दिन तक रहा भूखा-प्यासा, वोडका शॉट लगा कर की शूटिंग,फ़िल्म ने तोड़े थे कमाई के सारे रिकॉर्ड

Aadujeevitham Actor Prithviraj Sukumaran: कई बार फिल्मों में काम करने के चक्कर में एक्टर्स बहुत छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं। अगर कोई फिल्म आध्यात्मिकता पर बना रही है तो कई बार तो कुछ एक्टर्स नॉनवेज तक खाना छोड़ देते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने एक सूट के चक्कर में तीन दिन तक कुछ भी ना तो खाया और ना ही पिया।
अगर आप इस एक्टर को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन है। हाल ही में उनकी फिल्म 'आदुजीवितम' रिलीज की गई है। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। बॉक्स ऑफिस पर भी इसने काफी अच्छी कमाई कर ली है। लेकिन इस फिल्म के चलते पृथ्वीराज ने अपना 31 किलो वजन घटा दिया।
इस फिल्म में पृथ्वीराज के ट्रांसफार्मेशन को लेकर काफी तारीफ की गई है। उनके एक नेकेड सीन को लेकर भी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। सिनेमैटोग्राफर सुनील केएस ने इस बात का खुलासा किया कि एक्टर ने इस सीन में पतला देखने के लिए तीन दिन तक कुछ भी नहीं खाया था। उन्होंने अपने शरीर के पानी को सुखाने के लिए वोडका का शॉट लगाया।"
इतना ही नहीं आगे सुनील ने यह भी बताया कि "पृथ्वीराज को लोकेशन तक कुर्सी पर ही बैठ कर ले जाया गया था। इसके बाद उन्हें कुर्सी से उठाकर खड़ा किया गया और फिर सीन को शूट किया गया।" हालांकि इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्टिंग की काफी तारीफ की गई है। इस फिल्म ने सिर्फ एक हफ्ते में ही 40.40 करोड़ की कमाई कर ली।
'आदुजीवितम: द गॉट लाइफ' में पृथ्वीराज सुकुमारन को लिए किरदार में देखा गया। बता दे कि इस फिल्म को 16 साल में बनाया गया है। इस फिल्म की संकल्पना पहली बार 2008 में ब्लेसी ने की। पृथ्वीराज ने साल के आखिरी में इस भूमिका को निभाने के लिए हां कहा था। अब जल्दी ही पृथ्वीराज बॉलीवुड में भी डेब्यू करेंगे। उन्हें टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में विलेन के किरदार में देखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications