आदि पुरुष से लेकर पोन्नियिन सेल्वन 2 तक, 2023 में रिलीज हो सकती हैं ये माइथोलॉजिकल फिल्में

Shakuntalam

माइथोलॉजिकल फिल्मों का क्रेज कभी खत्म नहीं होता है। दर्शकों में हमेशा से ही माइथोलॉजिकल फिल्मों के प्रति दिलचस्पी बनी रहती है। पिछले कुछ सालों से कई मइथोलॉजीकल फिल्में बन रही हैं जिनके अगले साल यानी 2023 में रिलीज होने की संभावना है। इनमें आदि पुरुष भी शामिल हैं, जिसका टीजर रिलीज होने के बाद शुरू हुए विवाद की वजह से मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को कुछ समय के लिए टाल दिया था और अब यह फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है। इसके साथ ही अगले साल पोन्नियिन सेल्वन का दूसरा पार्ट भी अगले साल रिलीज हो सकती है।

आइए अगले साल रिलीज होने के लिए तैयार कुछ माइथोलॉजिकल फिल्मों के बारे में जानते हैं :

पोन्नियिन सेल्वन 2 :

पोन्नियिन सेल्वन 2 :

मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' अगले साल अप्रैल में रिलीज होने के लिए तैयार है। चोल साम्राज्य की कहानी पर आधारित इस फिल्म का पहला पार्ट 2022 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 500 करोड़ रुपये की लागत से बनी बतायी जाती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 'पोन्नियिन सेल्वन 1' ने दुनियाभर में करीब 480 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

द इनकारनेशन ऑफ सीता :

द इनकारनेशन ऑफ सीता :

'द इनकारनेशन ऑफ सीता' की घोषणा कुछ दिनों पहले ही हो चुकी है, जो माता सीता की कहानी को उनके दृष्टिकोण से बताएगी। इस फिल्म का निर्देशन अलौकिक देसाई कर रहे हैं। हिंदी के अलावा यह फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। इस फिल्म में माता सीता का किरदार कंगना रनौत निभा रही हैं। फिल्म की कहानी बाहुबली फेम केवी विजयेंद्र प्रसाद लिख रहे हैं।

आदि पुरुष :

आदि पुरुष :

प्रभास और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' कई बदलावों के बाद साल 2023 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। रामायण पर आधारित इस फिल्म में प्रभास ने भगवान श्री राम, कृति सैनन ने माता सीता, सनी सिंह लक्ष्मण और सैफ अली खान रावण के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म को बनाने में करीब 500 करोड़ की लागत आयी है। फिल्म का टिजर रिलीज किया जा चुका है लेकिन फिल्म में रावण का लुक और वीएफएक्स को दर्शकों ने बिल्कुल नापसंद कर दिया। इसलिए फिल्म के रिलीज को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। अब यह फिल्म अगले साल बदलावों के साथ रिलीज होगी।

सूर्यपुत्र महावीर कर्ण :

सूर्यपुत्र महावीर कर्ण :

फिल्म 'सूर्यपुत्र महावीर कर्ण' बॉलीवुड प्रोड्यूसर वासु भगनानी का प्रोजेक्ट है। फिल्म में साउथ इंडियन स्टार विक्रम कर्ण की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में महाभारत की कहानी को कर्ण के दृष्टिकोण से दिखाया जा रहा है। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का स्क्रिप्ट आरएस विमल ने लिखी है और वहीं फिल्म का निर्देशन भी कर रहे हैं।

शाकुंतलम :

शाकुंतलम :

इस फिल्म की कहानी महाकवि कालिदास के उपन्यास 'अभिज्ञान शाकुंतलम' की कहानी पर आधारित होगी। 300 करोड़ की लागत से बन रही इस फिल्म में राजा दुष्यंत और शकुंतला की प्रेम कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म में समांथा रुथ प्रभु शकुंतला का किरदार निभाएंगी। देव मोहन राजा दुष्यंत के किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में जिशु सेनगुप्ता, कबीर बेदी, सचिन खेडेकर भी प्रमुख किरदारों में दिखेंगे।

द्रौपदी :

द्रौपदी :

फिल्म निर्देशक मधु मंटेना की फिल्म 'द्रौपदी' को दीपिका पादुकोण मधु के साथ को-प्रोड्यूस करेंगी। फिल्म में महाभारत की कहानी को द्रौपदी के दृष्टिकोण से दिखाया गया है। 100 करोड़ से अधिक की लागत से बन रही इस फिल्म में दीपिका पादुकोण द्रोपदी की मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X