फ़िल्म की शूटिंग के दौरान हुई रेप करने की कोशिश, 90 की दशक की इस हसीना की कांप गई थी रूह, छोड़ दी इंडस्ट्री

Archana Joglekar

Archana Joglekar: शूटिंग के वक्त अक्सर सितारों के साथ में हादसे होना बहुत ही आम बात है। कभी तो स्टंट करते हुए सितारों को चोट लग जाती है तो कभी कोई बड़ा हादसा होने में भी देर नहीं लगती है। लेकिन किसी एक्ट्रेस के साथ में शूटिंग के वक्त रेप करने की कोशिश हुई हो। ऐसा सुनने में काफी ज्यादा हैरान जनक लगता है।

एक्टिंग के अलावा क्लासिकल डांस में भी है महारथ हासिल

दरअसल आज हम आपको 80 और 90 के दशक की सबसे पॉपुलर अभिनेत्री अर्चना जोगलेकर के बारे में बताने वाले हैं। वह एक अच्छी अदाकारा के साथ-साथ एक जबरदस्त क्लासिकल डांसर भी है। इतना ही नहीं बताया तो यह भी जाता है कि अर्चना को क्लासिकल डांस उनकी मां आशा जोगलेकर से विरासत में मिला। आशा जोगलेकर भी मुंबई में अपना डांसिंग स्कूल चलाती हैं, जिसका नाम अर्चना नृत्यालय है।

टीवी शोज के अलावा फिल्मों में भी किया काम

अर्चना ने अपने करियर में कई सारे मशहूर टीवी सीरियल्स में काम किया, जिनमे किस्सा शांति का, फूलवती और कर्मभूमि जैसे मशहूर शोज शामिल है। इन टीवी शोज के माध्यम से एक्ट्रेस ने घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई। इसी के साथ एक्ट्रेस ने बॉलीवुड और रीजनल सिनेमा की फिल्मों में भी काम किया। लेकिन अर्चना के साथ रेप करने की कोशिश एक उड़िया फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई।

शूटिंग के दौरान की गई रेप करने की कोशिश

दरअसल, उड़िया फिल्म की शूटिंग के वक्त एक दिन एक शख्स ने अर्चना का रेप करने की कोशिश की और वहां पर मौजूद लोगों ने और मौके पर आकर एक्ट्रेस को बचा लिया।बाद में इस शख्स को गिरफ्तार किया गया था और 18 महीने की सजा भी मिली। यह किस्सा साल 2010 के दौरान का है और मीडिया में छाया हुआ था। अर्चना ने अपने करियर के पीक पर इंडस्ट्री छोड़ दी और शादी रचाई। इसके बाद वह अमेरिका में जाकर सेटल हो गई और खबरों के अनुसार न्यूजर्सी में वह एक डांस स्कूल चल रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: archana joglekar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X