जब फ़िल्म के सेट पर शख्स ने अभिनेत्री के साथ रेप करने की कर डाली थी कोशिश, 18 महीने की हुई सज़ा और फिर...

Archana Joglekar Rape Story: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री अर्चना जोगलेकर ने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। वह एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक जानी-मानी क्लासिकल डांसर भी थी। बता दे कि उन्होंने सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि मैं सरिता फिल्मों और कई रीजनल सिनेमा की फिल्मों में भी काम किया। अर्चना को डांस की ट्रेनिंग उनकी मां से मिली। एक्ट्रेस की मां आशा जोगलेकर भी एक कथन डांसर थी। उन्होंने अपनी बेटी के नाम पर मुंबई में 'अर्चना नृत्यालय' वाले चलती थी।
कुछ खबरों के अनुसार एक उड़िया फिल्म की शूटिंग के दौरान एक शख्स ने अर्चना जोगलेकर का रेप करने की कोशिश की। बताया जाता है कि अर्चना की किस्मत काफी अच्छी थी जो कि लोगों ने बीच बचाव के चलते उन्हें बचा लिया था। उस आरोपी को भी पकड़ लिया गया था। उस शख्स को बाद में कोर्ट ने 18 महीने की सजा दी थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस मामले के बाद अर्चना काफी सुर्खियों में आ गई।
अर्चना जोगलेकर ने अपने करियर में किस्सा शांति का, कर्मभूमि और फूलवती जैसे सीरियल्स में भी काम किया। इसी के अलावा उन्होंने अपने करियर के पीक पर आकर शादी करने का फैसला लिया। शादी के बाद वह अपने पति के साथ अमेरिका जाकर शिफ्ट हो गई। अब वह अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में अपना एक डांस स्कूल चलाती हैं और एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि एक ऐसा लाइफ पार्टनर उन्हें मिल चुका है जो उनके डांसिंग फैशन को समझता है। इसी के चलते उन्होंने शादी करने का फैसला लिया।


Click it and Unblock the Notifications