..................... A fan used to send letters written in blood and a vial of blood to Raveena Tandon - Hindi Filmibeat

जब रवीना टंडन को खून से लिखे खत भेजता था... पूरे बदन पर लिखवाया था हसीना के नाम का टैटू

Raveena Tandon

सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3' में इस हफ्ते रवीना टंडन को बतौर मेहमान जज शामिल किया गया था. बता दें कि इस खास अवसर पर इब्द की टीम ने भी अपने डांस परफॉर्मेंस के साथ में रवीना टंडन को एक बेहद ही शानदार ट्रिब्यूट भी दे दिया. रवीना टंडन ने भी इब्द के इस एपिसोड को काफी ज्यादा एंजॉय किया और पुराने दिनों को भी याद किया. कंटेस्टेंट्स के साथ में कुछ दिलचस्प किस्से भी उन्होंने शेयर किया और इनमें से उन्होंने अपने एक क्रेजी फैन का भी किस्सा सुनाया जिसने दीवानगी की सारी हदों को पार कर दिया था.

रवीना टंडन को फैन लिखकर भेजता था खून से भरे खत

रवीना टंडन ने शो के दौरान बताया कि "मेरे जीवन में कई सारे ऐसे फैन आए जोकि मेरे पूरी तरीके से दीवानी बन चुके थे. मुझे उनसे डर लगने लगा था. मुझे एक फैन ने खून की बोतल भेजी और पता नहीं क्यों वह खून की बोतल लेता था और उसे खत लिखना था. वही खून की बोतल वह खत के साथ में भेजा करता था. यहां तक कि शादी होने के बावजूद भी वह खत लिखना और मेरे पति का नाम भी उसमे लिखता. जब भी हम घर बदलते तो उसे इस बात की खबर हो जाती और मेरे लिए वह फिल्म 'डर' जैसा माहौल बन गया था."

रवीना के एक फैन ने पूरे शरीर पर बनवा रखा था उनके नाम का टैटू

यहां तक कि रवीना टंडन ने बताया कि हर एक फैन इस तरीके का खतरनाक और अजीब नहीं होता है. इतना ही नहीं ज्यादातर फैन्स तो उन्हें काफी ज्यादा प्यार करते हैं. रवीना टंडन ने यह भी बताया कि "मैं राजस्थान में क्रिकेट मैच देखने गई हुई थी, वहां पर क्राउड में मेरे फैन गुलाब लेकर रोने लग गए थे. इतना ही नहीं मैंने उनको मंच पर बुलाया था और उन्होंने मुझे उसके बाद दिखाई कि पूरे बदन पर उन्होंने मेरे नाम का टैटू बनवा रखा था. इसे मैं सिर्फ प्यार का नाम दूंगी क्योंकि उन्होंने मुझे इसके लिए कभी भी परेशान नहीं किया."

Read more about: raveena tandon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X