शादी के दो महीने के बाद ही पत्नी को धोखा दे रहा था ये मशहूर एक्टर? मेकअप वैन में रंगे हाथों पकड़ा गया!

क्या हो अगर शादी के दो महीनों के बाद ही दूल्हे को उसकी नई नवेली दुल्हन किसी गैर महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ ले। ये बिल्कुल सच है और इसका खुलासा मशहूर वेडिंग फिल्म निर्माता विशाल पंजाबी ने किया है।
विशाल बड़ी बड़ी शादियों में कैसेट शूट करते हैं। उन्होने जो किस्सा बताया है वो किसी आम आदमी का नहीं बल्कि एक मशहूर एक्टर का है। ये एक्टर शादी के दो महीनों के बाद अपने पत्नी को धोखा देता हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।
इस दौरान पंजाबी से पूछा गया कि क्या उन्होंने कोई ऐसी शादी शूट की है जिसकी कैसेट ना ली गई हो और उनका तलाक जल्दी हो गया हो। इसपर पंजाबी ने खुलासा करते हुए हैरान करने वाली बात कही है।
मेकअप वैन में पकड़ा गया एक्टर
विशाल पंजाबी ने कहा, "ऐसा एक सेलिब्रिटी के साथ हुआ। शादी के दो महीने बाद वो अपनी पत्नी धोखा दे रहा था। उन्हें एक फिल्म के सेट पर मेकअप वैन में एक बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया था। उसकी पत्नी अंदर आती है और उसे नग्न अवस्था में पकड़ लेती है। इसके बाद उसने मुझसे कहा था कि, शादी की कैसेट नहीं चाहिए।''
विशाल ने आगे कहा कि, "जब मैने दूल्हे को फोन किया तो वह नहीं उठा रहा है। मैं दुल्हन को फोन कर रहा हूं, वह कह रही है, 'मुझसे बात मत करो, मुझे शादी की फिल्म नहीं चाहिए!' तो फिर, मैंने उनके मैनेजर को फोन किया, और उसने कहा, 'भाई, यार, यह नहीं हो रहा है, हमें फिल्म नहीं चाहिए'। मेरे मन में ख्याल आया, 'मैं क्या करूँ? क्या मैं इसे नेटफ्लिक्स को बेचूं?'' विशाल पंजाबी ने ये भी खुलासा किया कि उनके पैसे भी पूरे नहीं दिए गए थे। हालांकि विशान ने उस मशहूर एक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया है।
विराट- अनुष्का की शादी को भी कर चुके हैं कवर
विशाल पंजाबी ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को भी शूट किया था। उन्होने तारीफ करते हुए कहा कि ये एक शानदार शादी थी। इस दौरान कई ऐसे चेहरे जैसे बराक ओबामा को देखना उनके लिए बेहतरीन अनुभव था। कोहली और अनुष्का शर्मा साथ हैं औऱ अक्सर मस्ती करते दिख जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











