B'Day Spcl: इनके सामने अक्षय कुमार भी फीके, खतरनाक विलेन से लेकर कॉमेडी तक, एकदम जबरदस्त
बॉलीवुड में यूं तो कई एक्टर आते-जाते रहते हैं लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जो पहली झलक में ही ऑडिएंस का दिल जीत लेते हैं और लगतार ये साबित करते जाते हैं कि वे टैलेंट की खान हैं। ऐसे ही एक स्टार आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। ये हीरो भी हैं, साइड एक्टर भी, कॉमेडी भी करते हैं और एक्शन भी। यहां तक की इन्होंने खतरनाक विलेन का किरदार भी निभाया है। ये सब बातें साबित करती हैं कि वे कितने शानदार एक्टर हैं।
[पहली फिल्म सुपरहिट- दूसरी Flop, अब तीसरी फिल्म से करेंगी Dhamaka, सुपर Hot एक्ट्रेस]
अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार चंकी पांडे की। चंकी पांडे का असली नाम सुयश शरद पांडे है। उन्होंने 1987 में पहलाज निहलानी की फिल्म 'आग ही आग' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी डेब्यू फिल्म सुपरहिट रही। उन्हें ढेर सारे अवॉर्ड मिले। देखते ही देखते वे 90s के दौर के सुपरस्टार बन गए। वे हर फिल्म में नजर आते थे.. लेकिन तागड़े स्टारडम के बाद हर एक्टर की लाइफ में एक ऐसा वक्त आता है जब उनका स्टारडम कम होने लगता है। चंकी पांडे के साथ भी ऐसा हुआ।

ऐसे में चंकी पांडे ने बांग्लादेशी सिनेमा का रुख किया। स्थानीय भाषा न आने के बावजूद उन्होंने बांग्लादेश में स्टारडम हासिल किया। चंकी पांडे ने साल 2003 में आई मल्टीस्टारर फिल्म 'कयामत' से बॉलीवुड में वापसी की। वहीं इसके बाद से अब तक वे बॉलीवुड में एक्टिव हैं और कभी विलेन तो कॉमेडी से आज तक ऑडिएंस के दिलों पर राज करते हैं। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें उनकी 10 बेस्ट फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications