#9Years: 'खान' सरनेम ने मचाया ऐसा बवाल, टूट गए सारे रिकॉर्ड, शाहरुख-काजोल जोड़ी नंबर 1

By Prachi Dixit

आज से 9 साल पहले जब लोगों के सामने इस फिल्म का टाइटल आया तो बवाल मच गया। समाचार चैनल के प्राइम टाइम से लेकर अखबार के पहले पेज तक। सिर्फ इस फिल्म की चर्चा थी। साथ ही शाहरुख खान पर भी सवाल उठने लगे। हम बात कर रहे हैं माइ नेम इज खान की।

इस फिल्म की टैग लाइन "माई नेम इज खान एंड आई एम नॉट ए टैरेरिस्ट" ने सभी की सोच को हिला कर रख दिया था। शाहरुख ने रिजवान खान की भूमिका निभाईं। जो अपने पत्नी के बेटे की मौत के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति से मिलने के लिए निकलता है। ताकि अपने धर्म के बारे में वह लोगों की धारणा बदल सके।

शिवसेना ने इस फिल्म का जमकर विरोध किया। फिल्म के पोस्टर पर कालिख पोती गई। सिनेमाघर में तोड़ फोड़ किया गया। इसके बावजूद महज चार सप्ताह में इस फिल्म ने 70 करोड़ का आकड़ा पार किया। 2010 की ये पहली फिल्म बनी, जो कि 70 करोड़ को पार कर गई।

shahrukh khan,

200 करोड़ की कमाई के साथ शाहरुख की ये प्रभावशाली फिल्म बॅालीवुड की 10 वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल है। शाहरुख-काजोल की दमदार अभिनय और करण जौहर के मजबूत निर्देशन ने इस फिल्म को आज तक लोगों के दिल में जिंदा रखा है।

वैसे आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्में फिलहाल ठंडे बस्ते में चल रही हैं। लेकिन उनकी ये 9 फिल्में हैं, जिसे आज भी दर्शक भूल नहीं पाए हैं। इन फिल्मों ने शाहरुख को 'द खान साहेब' बनाया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X