पति को सबक सिखाने के चक्कर में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का किया ड्रामा, 80 के दशक की मिस इंडिया रह चुकी है

Poonam Dhillon

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे सितारे हैं जो कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।लेकिन आज हम आपको जिस हसीना के बारे में बताने वाले हैं उसने घर वालों के खिलाफ जाकर एक्टिंग शुरू की। इसके बाद में अपनी मुस्कुराहट और दिलकश अदाओं से हर किसी को दीवाना बना लिया। इस एक्ट्रेस ने कई सारी हिंदी सिनेमा को हिट फिल्में दी है।

80 के दशक की सबसे महंगी एक्ट्रेस थी पूनम ढिल्लों

अगर अभी तक तस्वीर में नजर आ रही एक्ट्रेस को आप नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि इन्होंने 80 के दशक में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। एक के बाद एक हिट फिल्में देकर मशहूर और सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार हो गई। इन हिंट से भी अगर आप नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लों है।

एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में दी काफी हिट फिल्में

बता दे कि साल 1978 में इनकी सुपरहिट फिल्म त्रिशूल से कैरियर में शुरुआत हुई। इसके बाद में पूनम ने काला पत्थर और बटवारा के साथ-साथ जुदाई जैसी काफी सारी हिट फिल्में बॉलीवुड को दी है। पूनम को लेकर एक किस्सा हम आपको बताने वाले हैं की शूटिंग के दौरान शशि कपूर ने पूनम को सच में थप्पड़ मार दिया था। डायरेक्टर इस सीन को अच्छे तरीके से करना चाहते थे और इसीलिए शशि ने एक कदम आगे बढ़कर पूनम को जोरदार तमाचा मार दिया।

शशि कपूर ने मारा था एक्ट्रेस को जोरदार थप्पड़

शशि कपूर से थप्पड़ खाने के बाद में पूनम काफी ज्यादा हैरान हो गई थी। एक्ट्रेस के रियल एक्सप्रेशन कमरे में कैद हो गए थे। हालांकि शूट के बाद में शशि कपूर ने पूनम से इस बात के लिए माफी भी मांग ली थी।पूनम ढिल्लों ने साल 1988 में प्रोड्यूसर अशोक ठाकरिया के साथ में शादी रचाई। लेकिन कुछ वक्त के बाद में दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी। दोनों की शादी से दो बच्चे पालोमा और अनमोल भी हुए। लेकिन बाद में अशोक ने पूनम से दूरी बनाना शुरू किया।

एक्ट्रेस ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का किया ड्रामा

पूनम ढिल्लों को जब अपने पति अशोक के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चला तो वह पूरी तरीके से टूट चुकी थी। लेकिन एक्ट्रेस ने अपने पति को सबक सिखाने के चक्कर में बेवफाई का नाटक किया। उन्होंने अशोक को जलाने के चक्कर में अफेयर का ड्रामा शुरू कर दिया। इस बात को लेकर एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद ही खुलासा किया था।

More from Filmibeat

Read more about: poonam dhillon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X