8 Years of PK: सुशांत सिंह राजपूत का ऑडिशन वीडियो वायरल, राजकुमार हिरानी की फिल्म में ऐसे हुए थे फाइनल!

8-years-of-pk-sushant-singh-rajput-s-audition-clip-for-aamir-khan-blockbuster-pk-video-viral

8 Years of PK: आमिर खान, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और संजय दत्त स्टारर, राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म पीके की रिलीज को 8 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म को इसके किरदार और कंटेंट के लिए भी दर्शक आज भी याद करते हैं। साल 2014 में आई इस फिल्म को लोगों ने इतना पसंद किया था कि ये बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म साबित हुई थी।

फिल्म में जहां आमिर खान और अनुष्का शर्मा ने मुख्य किरदार निभाए थे, वहीं बतौर सर्पोटिंग अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सबका दिल जीत ले गए थे। बहरहाल, फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने जो ऑडिशन दिया था, वो वीडियो वायरल हो रहा है।

जब सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, तब उनके दोस्त, कास्टिंग डायरेक्टर और फिल्ममेकर मुकेश छाबरा ने सुशांत को याद करते हुए उनके ऑडिशन का एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया था। जिसमें सुशांत काई पो छे और पीके के लिए ऑडिशन देते नजर आ रहे हैं।

मुकेश छाबड़ा और उनकी टीम ने उनके ऑडिशन्स की बिहाइन्ड द सीन क्लिप पोस्ट की। उन्होंने क्लिप के साथ कैप्शन दिया था.. "वो लड़का जो किसी ऑडिशन में फेल नहीं हुआ.." यह बेहद इमोशनल वीडियो है।

बता दें, काई पो छे बतौर एक्टर सुशांत की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और अमित साध भी थे, जिन्हें नीचे दिए ऑडिशन वीडियो में भी देखा जा सकता है। यह फिल्म हिट रही थी और सुशांत के काम को बहुत पसंद किया गया था। वहीं, वीडियो में सुशांत राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके का ऑडिशन भी देते नजर आ रहे हैं, जिसमें उनकी जोड़ी बनी थी अनुष्का शर्मा के साथ। फिल्म में सुशांत का काम काफी पसंद किया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X