8 साल का करियर..तीनों खान के साथ फिल्में..ऐसे ही नहीं बनीं लेडी 'सुलतान'
अनुष्का शर्मा के बॉलीवुड में आज आठ साल पूरे हो गए। जानिए उनकी क्या क्वालिटी उन्हें सुपरस्टार बनाती है।
बॉलीवुड में अगर गॉडफादर नहीं है तो पैर जमाना बहुत ही मुश्किल होता है लेकिन साथ ही कहते हैं ना टैलेंट हो तो आदमी कभी भी कहीं भी पहुंच सकता है। टैलेंट किसी का मोहताज नहीं होता।अब अनुष्का शर्मा को ही देख लीजिए देखते ही देखते उनके बॉलीवुड में आठ साल पूरे हो गए और उन्होंने कामयाबी की कई उचाइयों को छुआ।
[प्नेग्नेंट करीना कपूर बीमार..सैफ अली खान की बढ़ी चिंता]
अनुष्का शर्मा इसकी परफेक्ट उदाहरण है। उन्होंने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की और बॉलीवुड में डेब्यू शाहरूख खान के साथ किया। शाहरूख खान के साथ डेेब्यू भी किया और तारीफें भी जमकर बटोरीं। आठ साल में उन्होंने बॉलीवुड में वो मुकाम पाया है जो किसी भी एक्ट्रेस के लिए सपना हो सकता है।
anushka sharma salman khan sultan shahrukh khan aamir khan ranbir kapoor अनुष्का शर्मा सलमान खान सुलतान शाहरूख खान आमिर खान रणबीर कपूर


Click it and Unblock the Notifications