5 या 10 नहीं बल्कि 72 गानों वाली इकलौती ये फ़िल्म, 90 सालों में आज तक नहीं टूट पाया रिकॉर्ड

72 Song Movies Indrasabha

कई बार हमें कुछ फिल्मों में बहुत सारे गाने सुनने को मिल जाते हैं. जिसे देख दर्शक भी काफी ज्यादा हैरान हो जाते हैं. बता दें कि ज्यादातर राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों में ज्यादातर गाने फिल्माए जाते हैं. फिल्मों में गानों का एक अहम रोल होता है. जो कि एक फिल्म की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करते हैं यहां तक की हिंदी गानों में फिल्म के जज्त छुपे हुए होते हैं.

यही कारण है कि एक फिल्म में तकरीबन 5 से 6 गाने फिल्माए जाते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताएंगे जिसमें 5 से 6 या फिर 10 गाने नहीं बल्कि पूरे 72 गाने थे.

9 दशकों को में भी कोई नहीं तोड़ पाया फिल्म का रिकॉर्ड

शायद आपको यह सुनकर अटपटा लग रहा होगा लेकिन आपको बता दें कि 9 दशकों में भी इस फिल्म का रिकॉर्ड कोई भी तोड़ नहीं पाया है. जी हां इस फिल्म को आए 91 साल हो चुके हैं. इस फिल्म को 30 के दशक में फिल्माया गया था. जिसमें बेहतर गाने नजर आए. बता दें कि ये फ़िल्म 'इंद्रसभा' थी जो कि 1932 में रिलीज की गई थी. इस फिल्म ने गानों के मामले में रिकॉर्ड बना दिया और आज तक उस रिकॉर्ड को कोई तोड़ नहीं पाया.

91 साल पहले रिलीज़ हुई फ़िल्म में फिल्माए गए थे 72 गाने

91 साल पहले रिलीज हुई यह फिल्म एक रिकॉर्ड बना चुकी है और आज तक कोई भी इस रिकॉर्ड को छू नहीं पाया. बता दें कि इस फिल्म में 9 ठुमरी, 13 अलग अलग गीत, होली के 4 गाने, 5 छंद, 31 गजल, 5 सामान्य गाने और 5 चौबोला थे. जिसके साथ इस फिल्म को तैयार किया गया था. इस फिल्म का रिकॉर्ड आज भी किसी फिल्म में कर द्वारा तोड़ा नहीं गया है और इसे तोड़ पाना काफी ज्यादा मुश्किल भी है.

भारत की पहली साउंड फ़िल्म थी इंद्रसभा

बता दें कि इस फिल्म में जहानारा लीड रोल में नजर आई थी. इतना ही नहीं एक्टर भी मिस्टर निसार देखे गए थे. जहाँनारा उस समय के मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार थी और एक मशहूर सिंगर भी थी. इंद्रसभा से पहले एक फिल्म 1925 में रिलीज हुई थी. दरअसल यह एक मूक फिल्मों का दौर था. लेकिन जैसे ही फिल्मों को आवाज मिलने लगी वैसे ही 1932 में जेएफ मदन की कंपनी ने इंद्र सभा का निर्माण करना शुरू कर दिया. इस बात से सभी वाकिफ थे कि आलम आरा पहली बोलती भारतीय फिल्मों में मौजूद थी. तो वहीं इंद्रसभा साउंड वाली पहली भारतीय फिल्मों में एक मानी गई.

Read more about: indrasabha bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X