3 मिनट शाहरूख.. सलमान खान के 'ट्यूबलाइट' की जान हैं.. शानदार!
यहां जानें सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट से 7 यादगार लम्हे।
सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' देशभर में रिलीज हो चुकी है। जैसी कि उम्मीद थी फैंस इस फिल्म के लिए बेसब्र हो रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो लगभग हाउसफुल है। लेकिन यदि अभी तक आपने टिकट नहीं कटाया है.. तो यहां आपके लिए लेकर आए हैं फिल्म के कुछ बेहतरीन पल।
सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. धमाकेदार ओपनिंग.. जानें रिपोर्ट!
ट्यूबलाइट में निर्देशक ने कई इमोशनल सीन्स डालने की कोशिश की है। फिल्म के फर्स्ट हॉफ में एक, दो सीन में आपकी आंखों में आंसू आ सकते हैं। हालांकि सेकेंड हॉफ में फिल्म और दर्शकों के बीच वह कनेक्शन नहीं बन पाया।

बहरहाल, फिल्म का एक यादगार पल रहा.. एक साथ एक ही फ्रेम में शाहरूख- सलमान का होना। फैंस दोनों खान को एक साथ देखकर क्रेजी हो चुके हैं। जैसे ही शाहरूख की एंट्री हुई.. तालियों की गड़गड़ाहट ने बता कि दर्शक इस सीन के लिए कितने उत्साहित थे।


Click it and Unblock the Notifications











