7 Best OTT Actors- बॉलीवुड ने नहीं की इन एक्टर्स की कद्र, OTT प्लेटफॉर्म ने बनाया सुपरस्टार

कोरोना काल के समय जिस तरह से ओटीटी प्लेटफॉर्म लोगों के मनोरंजन का साधन बना था और इसने कई सितारों को सुपरस्टार्स बना दिया है। जी हां, बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ सितारे ऐसे भी थे जो कि काफी समय से मेहनत कर रहे थे लेकिन उनको कभी भी उस तरह की सफलता हासिल नहीं हुई है। ऐसा कहा जाता है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आकर इन अभिनेता और अभिनेत्रियों ने एक अलग मकाम हासिल कर लिया है।
इस लिस्ट में पंकज त्रिपाठी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकार भी हैं जो कि आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। जब भी उनकी कोई सीरीज आती है तो लोग फिल्म से ज्यादा उनको प्यार देते हैं और कई बार वो काफी शानदार रिएक्शन पाते हैं।
आज हम आपको उन सितारों के नाम बताने वाले हैं जिनको बॉलीवुड में कभी सफलता नहीं मिली लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आते ही वो सुपरस्टार बन गए।

मनोज बाजपेयी
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कई दमदार फिल्में की हैं लेकिन ओटीटी पर जब उनकी सीरीज द फैमिली मैन आई तो उनकी फैन फॉलोविंग का आलम अलग ही था।

कीर्ति कुल्हारी
कई धमाकेदार सीरीज का हिस्सा बनने वाली कीर्ति इस वक्त की काफी बड़ी स्टार हैं। फिल्मों से ज्यादा उनको ओटीटी पर पसंद किया गया है।

पंकज त्रिपाठी
सैक्रेड गेम्स और मिर्जापुर जैसी सीरीज करके छा जाने वाले पंकज त्रिपाठी इस वक्त बहुत बड़े स्टार हैं। उन्होने फिल्मों से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाका किया है।

राधिका आप्टे
राधिका आप्टे ने भी कई सीरीज में काम किया है और ओटीटी ने उनको एक अलग पहचान दी है। वो लगातार काम कर रहीं हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी
इसमें कोई शक नहीं है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है, लेकिन उनका अभिनय जब ओटीटी पर आया तो उसने दिल जीत लिया था।

रशिका दुग्गल
मिर्जापुर में अपने किरदार से लोगों को दंग करने वाली रशिका दुग्गल इस वक्त किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म उनका करियर बदलकर रख दिया है।

दिव्येंदु शर्मा
अभिनेता को मिर्जापुर के मुन्ना भइया के नाम से भी जाना जाता है। दिव्येंदु के लिए ये सीरीज लाइफ चेंजिंग साबित हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











