..................... 61 year old Jackie Shroff flaunts his fabulous body picture went viral - Hindi Filmibeat

61 साल की उम्र में जैकी श्रॉफ की खतनाक बॉडी, ताबड़तोड़ वायरल, होश उड़ जाएंगे

बॉलीवुड के जग्गू दादा यानी जैकी श्रॉफ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में 61 साल के जग्गू दादा की शानदार फिजीक देखकर हर कोई शॉक में है। इस उम्र में ये बॉडी और वो भी दाल-चावल खाकर?.. चौंकिए मत ये बात हम नहीं कह रहे बल्कि खुद उनके बेटे टाइगर श्रॉफ ने कही है। उन्हीं की वजह से जग्गू दादा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

61-year-old-jackie-shroff-flaunts-his-fabulous-body-picture-went-viral

[30 साल पहले सलमान खान को मिली पहली फिल्म, सबने कर दी reject, बड़ा खुलासा]

दरअसल, हाल ही में फादर्स डे के मौके पर टाइगर श्रॉफ ने पापा जैकी श्रॉफ की एक शानदार तस्वीर शेयर की है। ये वही तस्वीर है जिसमें जग्गू दादा अपनी शानदार बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'उम्मीद है जब मैं 60+ साल का होऊंगा तो अपने हीरो की तरह दिखूंगा। टाइगर ने इस फोटो के साथ 'dal chaawal diet'.. इस फोटो में उनके 61 साल के पिता जैकी श्रॉफ वर्कआउट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं ये तस्वीर थोड़ी ब्लक है लेकिन सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस पर जैकी को जमकर फैंस की तारीफें मिल रही हैं।

एक बार फिर से हर तरफ बस जग्गू दादा ही दिखाई दे रहे हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी भी जैकी की फोटो पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाईं और कहा, 'So Fit'.. बता दें कि जैकी 90 के दशक के सुपरस्टार हैं। आगे देखें जग्गू दादा की 90s के दशक की वो तस्वीरें जिनपर उनके करोड़ों फैंस मरते थे और जानें उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X