बेबी की रिलीज़ के छह साल - अक्षय कुमार की देशभक्ति बॉक्स ऑफिस की धमाकेदार शुरूआत

अक्षय कुमार स्टारर बेबी, 23 जनवरी 2015 में रिलीज़ हुई थी और फिल्म की रिलीज़ को छह साल पूरे हो चुके हैं। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अक्षय कुमार को आधिकारिक रूप से देशभक्ति बॉक्स ऑफिस का स्टार घोषित कर दिया था। फैन्स उनकी तुलना सीधा मनोज कुमार से करने लग गए।

नीरज पांडे के निर्देशन में अक्षय कुमार की ये फिल्म निश्चित रूप से उनके करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक है। वहीं उनका साथ बखूबी निभाया अनुपम खेर, राणा दग्गुबाती और तापसी पन्नू ने।

6-years-of-baby-akshay-kumar-s-film-which-started-his-deshbhakti-box-office

फिल्म ने आतंकवाद पर बात की, जमकर की और खुलकर की। और फिल्म ने केवल आतंकवाद पर ही बात की। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 149 करोड़ की कमाई की थी।

हम आपको बताते हैं बेबी से जुड़ी वो खास बातें जो हर हिंदुस्तानी को सीखनी चाहिए

हर हिंदुस्तानी सीखे ये बातें!

हर हिंदुस्तानी सीखे ये बातें!

फिल्म में एक सीन में अक्षय कुमार को मंत्री के पीए कहते हैं कि बड़े हमलों में जानें तो जाएंगी और जाती रहेंगी। अक्षय दरवाज़ा बंद करते हैं, उन्हें ज़ोर का एक थप्पड़ मारते हैं और दरवाज़ा खोल देते हैं। आपको भी बात समझ में आ गई ना?

मुस्लिमों पर शक

मुस्लिमों पर शक

फिल्म में साफ साफ बता दिया गया है कि हर मुस्लिम पर शक करने की आदत छोड़ दीजिए। देश उनका भी उतना ही है जितना आपका। देश के लिए वो भी उतने ही हैं, जितने आप!

देश के लिए जीना सीखो

देश के लिए जीना सीखो

फिल्म ने ये मेसेज भी साफ दिया कि देश के लिए जान देने का जज़्बा अच्छी बात है पर अब वक्त है देश के लिए खुद को संभाल कर रखने का। जिससे कि हर दिन आप इस देश के लिए कुछ अच्छा कर सकें।

सच कुबूल करने की हिम्मत

सच कुबूल करने की हिम्मत

फिल्म में एक लड़का जिहाद ट्रेनिंग कैंप से लौटकर आता है और सब सच कुबूूल करता है। ये साबित करता है कि हर इंसान के अंदर अच्छा और बुरा है। आप किसे कुबूल करते हैं उसके लिए हिम्मत चाहिए।

कश्मीर पर फैसला

कश्मीर पर फैसला

फिल्म में बिल्कुल साफ तरीके से दिखाया है कि किस तरह बॉर्डर पर लोगों को कश्मीर के खिलाफ बहकाया जाता है। लेकिन कश्मीर हमारा है, बिल्कुल सीधी बात...बिना किसी बकवास!

INDIAN - बोल्ड और कैपिटल में

INDIAN - बोल्ड और कैपिटल में

धर्म, जाति, संप्रदाय, लिंग में बंटने से पहले एक बात अपने दिमाग में बैठा लीजिए कि आप भारतीय हैं, सबसे पहले। ना हिंदु, ना मुस्लिम। BOLD और CAPITAL शब्दों में सिर्फ और केवल INDIAN!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X