कभी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए नहीं मिल रही एक्ट्रेस, 6 हीरोइनों के इनकार से चमकी थीं अमृता सिंह

मनमोहन देसाई को बॉलीवुड का बेहतरीन डायरेक्टर माना जाता था और इतना ही नहीं वह अब हमारे बीच नहीं रहे. लेकिन जब भी 70 और 80 के दशक की फिल्मों की बात आती है तो मनमोहन देसाई का नाम जरूर आ जाता है. जब भी अमिताभ बच्चन के करियर की बात आती है तो मनमोहन देसाई का जिक्र ना होना एक अधूरी कहानी जैसा है.
अमिताभ बच्चन के साथ अमृता सिंह ने किय काम
मनमोहन देसाई एक ऐसे डायरेक्ट हैं जिन्होंने अमिताभ बच्चन को स्टार बना दिया. दोनों की जोड़ी ने बॉलीवुड को आठ ब्लॉकबस्टर फिल्में दी. जिसमें परवरिश और अमर अकबर एंथोनी जैसी फ़िल्में शुमार थी. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अमिताभ बच्चन के करियर के साथ में मनमोहन देसाई ने 80 के दशक में बहुत ही मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह का भी करियर आसमान पर ला दिया था.
दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने किया काफी पसंद
बता दे कि जब अमिताभ बच्चन कई सारी सुपरहिट फिल्में देकर सुपरस्टार बन गए थे तो मनमोहन देसाई ने उनके साथ में एक और फिल्म करने का मन बनाया. दरअसल यह फिल्म मर्द थी जो की 1985 में रिलीज की गई थी. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा खासा दर्शकों द्वारा रिस्पांस भी मिला था. यह अमिताभ बच्चन की ऐसी पहली फिल्म थी जिसमें उनके साथ में अमृता सिंह नजर आई थी. इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा सरहाना भी मिली थी.
अमिताभ बच्चन के साथ 6 हसीनाओं ने काम करने से किया था मना
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए डायरेक्ट की पहली पसंद अमृता सिंह नहीं थी. इससे पहले इस फिल्म के लिए 6 हीरोइनों को रिजेक्ट कर दिया गया था. इसके बाद में अमृता सिंह को इस फिल्म के लिए ऑफर किया गया. खबरों के अनुसार इस फिल्म को सबसे पहले रेखा करने वाली थी. लेकिन अमिताभ बच्चन और उनके काफी पंगे हो रखे थे और इसी वजह से इस फिल्म को उन्होंने छोड़ दिया. बाद में परवीन बॉबी, जीनत अमान, डिंपल कपाड़िया, रीना रॉय और हेमा मालिनी से भी मनमोहन देसाई ने बात की थी. हालांकि किसी ने भी इस फिल्म में काम करने के लिए हम ही नहीं भरी और बाद में अमृता सिंह को इस फिल्म में लाया गया
बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी अमिताभ बच्चन और अमृता सिंह की जोड़ी
बताया तो यह भी जाता है कि मनमोहन देसाई ने इस फिल्म में अमिताभ बच्चन जैसे एक मजबूत कैरेक्टर को चुना था और इसी वजह से वह फिल्म में एक दमदार एक्ट्रेस को भी लेना चाहते थे. लेकिन कई सारी दमदार अभिनेत्रियों के साथ बात करने के बावजूद बात नहीं बन पाई. इसके बाद में अमृता सिंह को ही अमिताभ बच्चन के अपोजिट चुना गया. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद में छा गई थी और फिल्म ने अच्छी खासी कमाई भी की थी.


Click it and Unblock the Notifications