Just In
- 5 hrs ago
Breaking : "सलमान खान के घर में बम है, दो घंटे में फटेगा, रोक सको तो रोक लो", मुंबई पुलिस में हड़कंप
- 7 hrs ago
एक्ट्रेस पायल रोहतगी गिरफ्तार, शशि थरूर ने धोया - बेवकूफों को भी बोलने का हक है, जेल में मत डालो
- 8 hrs ago
दबंग 3 डायलॉग प्रोमो - सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाया अपना दबंग अवतार, मारा शानदार चुलबुल डायलॉग
- 13 hrs ago
PICS: तैमूर के अरमान मामू की रोका सेरेमनी, देखिए बेहद प्यारी तस्वीरें
Don't Miss!
- Technology
FASTag का उपयोग करना अब हुआ अनिवार्य, जानिए इसका कुछ खास फायदे
- News
Jamia Prostest: अखिलेश यादव ने पूछा- क्या यही 'गुजरात मॉडल' है, इस क्रिकेटर ने भी जताई चिंता
- Sports
'मैंने कभी चींटी भी नहीं मारी, बच्चे को क्यों मारूंगा?' प्रवीण कुमार ने मारपीट के आरोपों को नकारा
- Finance
प्याज ने बना दिया करोड़पति, कर्ज लेकर की थी खेती
- Automobiles
यामाहा आर15 बीएस-6 डीलरशिप में आना हुई शुरू, जानिये कीमत, फीचर्स सहित अधिक जानकारियां
- Lifestyle
रोज रोज की नहीं रहेगी टेंशन, महीने में सिर्फ एक बार लेनी होगी ये गर्भनिरोधक पिल
- Travel
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संगम : पठानकोट
- Education
IIT दिल्ली में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 50 पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
54 के हुए शाहरुख खान- जानें किंग खान की 54 ख़ास बातें
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में दुनियाभर से उनके फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसे किंग खान का स्टारडम ही कहेंगे कि ओवरसीज से भी कुछ फैंस उन्हें जन्मदिन पर बधाई देने मुंबई पहुंचे हुए हैं। शाहरुख ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और रात में ही घर के बाहर खड़े फैंस को अपनी झलक दिखाई और शुक्रिया अदा किया।
शाहरुख खान ने बॉलीवुड में दो दशक से ज्यादा का समय गुजारा है और अपने अभिनय और व्यक्तिव्य के दम पर उन्होंने विश्व भर में अपनी खास पहचान बनाई है।
यहां जानें शाहरुख खान से जुड़ी 54 खास बातें-

शाहरुख खान
1. शाहरुख ख़ान का जन्म 2 नवंबर 1965 को ताज मोहम्मद ख़ान और लतीफ़ फ़ातिमा के घर दिल्ली में हुआ था।
2. लेकिन शुरुआती पांच सालों तक उनकी नानी ने मैंगलोर में उनका पालन किया। उनके नाना मैंगलोर पोर्ट के मुख्य अभियंता थे। हार्बर हाउस जहां मैंगलोर में वो रहे, आज उसे देखने टूरिस्ट पहुंचते हैं।

पढ़ाई
3. दिल्ली में पले बढ़े शाहरुख सैंट कोलंबस स्कूल में पढ़ाई के दौरान खेलों में काफ़ी रूचि लेते थे। फुटबॉल में उन्हें गहरी रूचि थी।
4. बाद में उन्होंने हंसराज कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए पास किया और जामिया मिलिया इस्लामिया में मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की।

माता- पिता
5. शाहरुख जब 15 साल के थे तब कैंसर से उनके पिता का निधन हो गया। उनके पिता वकील और स्वतंत्रता सेनानी थे। वो जब 14-15 साल के थे तो स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जेल गए। उन्होंने कई बिजनेस में हाथ आजमाए लेकिन असफल रहे।
6. शाहरुख़ ख़ान की पहली कमाई 50 रुपये की थी जो उन्होंने पंकज उदास के कंसर्ट के दौरान कमाया। इस कमाई के पैसे से वो ट्रेन से आगरा ताजमहल देखने गए थे।
7. शाहरुख़ से थियेटर डायरेक्टर बैरी जॉन ने एक बार अपनी एक नाटक के लिए ऑडिशन देने को कहा। इसमें उन्हें एक डायलॉग के साथ प्रमुख डांसर का किरदार मिला।

अभिनय की शुरुआत
8. अजमेर शरीफ की दरगाह पर उन्हें एक फकीर ने कहा था कि अब तुम्हारे पास करोड़ो रुपए आने वाले हैं। ये भविष्यवाणी सच भी साबित हुई।
9. शाहरुख का पहला टीवी सीरियल कर्नल कपूर द्वारा निर्देशित फ़ौजी (1989) था। कर्नल कपूर ने कुछ लड़कों को दौड़ा कर देखा.. केवल कुछ ही लड़के वापस लौटे जिनमें शाहरुख़ भी एक थे। शाहरुख़ उनके साथ फ़ौजी के लिए चुन लिए गए।
10. वागले की दुनिया, दूसरा केवल सरीखे सीरियल में काम करने के बाद शाहरुख़ को टीवी सीरियल सर्कस (1989-90) में रेणुका शहाने के साथ काम मिला।

सेना में जाने की तमन्ना
11. शाहरुख़ जब छोटे थे तो उनकी सेना में जाने की तमन्ना थी और उन्होंने आर्मी स्कूल कोलकाता में एडमिशन भी लिया लेकिन उनकी मां इसके लिए राजी नहीं हुईं।
12. स्कूल में उनका 4 दोस्तों का एक गैंग था.. जिसका नाम था C गैंग। प्रतिद्वंद्वी स्कूल गैंग जैसे पीएलओ गैंग, सरदार गैंग के जवाब में उसका एक लोगो था। वे सभी C सेक्शन में पढ़ते थे, इसीलिए गैंग का नाम भी वही रख दिया।
13. शाहरुख का नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के साथ नजदीकी रिश्ता रहा। उनके पिता 1974 तक एनएसडी में मेस चलाते थे और तब शाहरुख़ अपने पिता के साथ वहां जाया करते।

गौरी से मुलाकात
15. एक आर्मी वाले की बेटी गौरी छिब्बा के स्कूल के दौरान ही शाहरुख़ की उनसे मुलाकात हुई। एक डांस पार्टी के दौरान दोनों की आपस में बातचीत हुई और तब से शाहरुख उन्हें दिल दे बैठे। इन दोनों की शादी 25 अक्तूबर 1991 को हुई।
16. शाहरुख़ को गौरी से मुलाकात की तारीख़ 09.09.1984 याद है, ये वही तारीख़ है जब उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस भी मिला था।
17. जब शाहरुख की मां अस्पताल में भर्ती थीं, उन्होंनेअपनी मां को सर्कस का एक एपिसोड दिखाने की ख़ास अनुमति ली, लेकिन वो इतनी बीमार थीं कि शाहरुख़ को पहचान तक नहीं सकीं. अप्रैल 1991 में उनकी मौत हो गई।

बॉलीवुड एंट्री
18. मां के निधन के दर्द के उबरने के लिए शाहरुख एक साल के लिए मुंबई आए और फ़िर कभी वापस नहीं लौटे।
19. 1991 में उन्होंने अपनी पहली फ़िल्म हेमा मालिनी 'दिल आसना है' साइन किया। जबकि मुख्य अभिनेता के रूप में उनकी पहली फ़िल्म 25 जून 1992 को 'दीवाना' आई।
20. दीवाना के लिए शाहरुख खान ने बेस्ट डेब्यू का अवार्ड भी अपने नाम किया था।

फिल्में
21. शाहरुख खान ने बॉलीवुड में 25 साल गुजार लिये हैं।
22. डर, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, ज़माना दीवाना, यस बॉस, कभी खुशी कभी गम, चेन्नई एक्सप्रेस समेत 9 फ़िल्मों में शाहरुख़ का नाम राहुल है।
23. राज नाम भी शाहरुख़ ख़ान को प्रिय रहा. राजू, डीडीएलजे, बादशाह, मोहब्बतें, रब ने बना दी जोड़ी में उनका यही नाम रहा।
24. शाहरुख़ केवल 4-5 घंटे सोते हैं.. उनका फेवरेट लाइन है कि सोना जीवन को बर्बाद करना है।

अवार्ड
25. 2005 में शाहरुख खान को पद्म श्री सम्मना मिला। यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग से डॉक्टरेट की उपाधि भी मिली।
26. 2014 में फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार लिजन डी ऑनर दिया गया।
27. दिलीप कुमार के अलावा शाहरुख खान ही ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें 8 बार फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिल चुका है।
28. शाहरुख को अब तक नेशनल अवार्ड सम्मान नहीं मिला है।

सलमान के साथ काम
29. शाहरुख़ और सलमान ने 1996 में महमूद की बतौर निर्देशक पहली फ़िल्म दुश्मन दुनिया में साथ काम किया था। इसमें उनका कैमियो था।
30. इसके बाद शाहरुख- सलमान ने करण- अर्जुन, कुछ कुछ होता है, हम तुम्हारे हैं सनम, हर दिल जो प्यार करेगा, जीरो, ट्यूबलाइट जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
31. पत्नी और बच्चों के अलावा शाहरुख़ के साथ उनकी बड़ी बहन लालारुख़ रहती हैं। वो एमए, एलएलबी हैं।
32. शाहरुख के तीन बच्चे हैं- आर्यन, सुहाना और अबराम..

सामाजिक कार्य
33. 2007 में लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में शाहरुख का वैक्स स्टेचू शुमार किया गया। इनके बाद इनका स्टेचू दिल्ली संग्रहालय में लगाया गया।
34. 2012 में 12 गांव और 2009 में 5 गांव गोद लिए।
35. शाहरुख ने सुनामी राहत के लिए 2.5 मिलियन का दान दिया था।
36. शाहरुख एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं के लिए भी एक संस्था चलाते हैं, जिसका नाम है- मीर फाउंडेशन।

डीडीएलजे
37. दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे की कहानी सुनने के बाद शाहरुख़ ने फ़िल्म के लिए ना कह दिया था। तब शाहरुख़ एक रोमांटिक फ़िल्म नहीं करना चाहते थे। बाद में यश चोपड़ा के समझाने पर उन्होंने फिल्म साइन की।
38. डीडीएलजे की शूटिंग खेतों में किए जाने का जब किसानों ने विरोध किया तो शाहरुख़ ख़ान ने ख़ास हरियाणवी लहजे में उन्हें इसके लिए राजी किया, तब जा कर 'तुझे देखा तो ये जाना सनम...' शूट की गई..
39. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे एकलौती फिल्म है, जो रिलीज होने के 20 सालों बाद भी सिनेमाघर में चल रही है।
40. शाहरुख़ ने फ़िल्म जोश में 'अपुन बोला...' गाना भी गाया है..

रामलीला
41. एक युवा के रूप में शाहरुख़ ख़ान कुमार गौरव से मिलना चाहते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि वो कुमार गौरव के जैसे दिखते हैं।
42. शाहरुख़ रामलीला में भी काम कर चुके हैं। छाबरा रामलीला नई दिल्ली के साथ.. वो वानर सेना में हुआ करते थे।
43. रामलीला में ब्रेक के दौरान वो उर्दू की शायरी कहा करते और इसके एवज में उन्हें 1 रुपये का ईनाम मिला करता था।
44. शाहरुख़, आमिर और सैफ़ ने एक साथ 1993 में फ़िल्म पहला नशा में एक कैमियो की भूमिका निभाई।

घुड़सवारी से डर
45. शाहरुख टेक्नोलॉजी प्रेमी हैं।
46. स्कूल के दौरान शाहरुख़ हिंदी में कमजोर थे. जब एक बार उन्हें 10 में दस अंक मिले तो उनकी मां उन्हें देवानंद की फ़िल्म जोशीला दिखाने ले गईं।
47. शाहरुख़ को फ़िल्मों में घुड़सवारी सीन से डर लगता है।
48. शाहरुख खान आईपीएल क्रिकेट टीम के मालिक भी हैं। उनकी टीम का नाम है- कोलकाता नाइट राइडर्स

सम्मान
49. शाहरुख़ ऐसे पहले बॉलीवुड एक्टर हैं जिन्हें मलेशिया के (नाइटहुड के समान) प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है। 2014 में उन्हें फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार लिजन ऑफ़ ऑनर दिया गया। यूनिवर्सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग से डॉक्टरेट की उपाधि भी मिली।
50. 2007 में लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में शाहरुख का वैक्स स्टेचू शुमार किया गया। इनके बाद इनका स्टेचू दिल्ली संग्रहालय में लगाया गया।
51. 2004 में शाहरुख़ ख़ान टाइम मैगज़ीन के कवर पर भी आए।

सबसे अमीर अभिनेता
51. शाहरुख की गिनती विश्व के सबसे अमीर अभिनेताओं में होती है।
52. शाहरुख ट्विटर पर भी सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने सितारों में शामिल हैं। ट्विटर पर उन्हें 39.1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
53. शाहरुख खान बहुत लोगों के लिए प्रेरणा हैं.. लेकिन शाहरुख खान के लिए जो एक्टर्स आइडल रहे हैं.. वो हैं Michael J Fox और Peter Sellers..
54.शाहरुख अपने बच्चों के साथ बहुत सारा समय बिताने की कोशिश करते हैं.. बच्चों के नजदीक रहने के लिए ही वे इटैलियन खाना बनाना सीख रहे हैं.. वे बच्चों के लिए पास्ता बनाते हैं। एक्टर ने कहा- उन्हें रोजाना सुबह 2-3 बजे खाना चाहिए होता है। तब मैं उन्हें पास्ता बनाकर खिलाता हूं।