52 साल के एक्टर ने 26 साल की लड़की से रचाई शादी, देखता रह गया ज़माना

Milind Soman Married To Ankita Kunwar

कहा जाता है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने 52 साल की उम्र में 26 साल की अंकिता के साथ में शादी रचाई. दरअसल हम बात कर रहे हैं पॉपुलर मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन की. जो कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में बने रहते हैं. उनके करियर में उनका कई सारी महिलाओं के साथ में नाम जोड़ा गया. बता दें कि 2018 में उन्होंने अंकिता कुंवर के साथ में शादी रचाई और काफी लाइमलाइट में आ गए थे. उन्होंने 52 साल की उम्र में खुद से आधी उम्र की अंकिता के साथ में शादी रचाई. लेकिन अब दोनों की शादी को 5 साल से ऊपर हो चुके हैं और दोनों साथ में काफी खुश हैं.

15 साल छोटी लड़की से रचाई पहली शादी

मिलिंद सोमन की पहली शादी फ्रांसीसी अभिनेत्री मायलेन जंपानोई के साथ में हुई थी. वह उनसे उम्र में 15 साल छोटी थी. बता दें कि दोनों की लव स्टोरी वैली ऑफ फ्लावर्स के सेट पर शुरू हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच में नज़दीकियां आने लगी और दोनों ने शादी रचा ली. लेकिन दोनों की शादी कुछ ज्यादा समय तक चल नहीं पाई. शादी के तकरीबन 2 साल के बाद में दोनों ने तलाक का फैसला लिया और 2009 में आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया.

26 साल की अंकिता से रचाई दूसरी शादी

जिसके बाद में मिलिंद सोमन का नाम कई सारी मॉडल्स और अभिनेत्रियों के साथ में भी जोड़ा गया. लेकिन जब उन्होंने अंकिता कुंवर के साथ में शादी रचाई तो हर किसी को हैरान कर दिया. दोनों की उम्र में 25 साल का अंतर है और इसके बावजूद भी दोनों के बीच में काफी प्यार है. मिलिंद शादी के वक्त 52 साल के थे तो वही अंकिता 26 साल की थी.

मिलिंद और अंकिता की लवस्टोरी

मिलिंद और अंकिता की लव स्टोरी की बात करें तो आपको बता दें कि शादी करने से कई साल पहले वह दोनों नाइट क्लब में मिले. पहली ही मुलाकात में दोनों ने अपना दिल एक दूसरे पर हार दिया. जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और धीरे-धीरे वह दोस्ती नज़दीकियों में बढ़ती चली गई. दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार किया और डेटिंग करना भी शुरू कर दिया. लेकिन आखिरकार अप्रैल 2018 में दोनों ने शादी कर ली. दोनों की शादी को 5 साल से ज्यादा हो चुके हैं और दोनों अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.

More from Filmibeat

Read more about: milind soman ankita kunwar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X